Home » Giridih Gandey Bazaar : गांडेय बाजार में व्यवसायी के घर पांच लाख की चोरी

Giridih Gandey Bazaar : गांडेय बाजार में व्यवसायी के घर पांच लाख की चोरी

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह : Giridih Gandey Bazaar :  मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन के विधानसभा क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। गांडेय बाजार के मध्य विद्यालय के समीप स्थित व्यवसायी अनिल राम के घर में शनिवार आधी रात को चोरों ने लगभग पांच लाख रुपये की नकदी और आभूषण को चुरा लिया।

 Giridih Gandey Bazaar : बाहर से दरवाजा बंद कर दिया चोरी को अंजाम

चोरों ने आराम से अपना काम किया है। पहले उन्होंने बाहर से दरवाजे को बंद कर दिया। इसके बाद आराम से घर के अंदर रखे जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर लिया। चोरों ने लगभग पांच लाख की नकदी व जेवरात पर हाथ साफ किया और आराम से निकल गए। चोरी होने के दौरान किसी को कुछ भनक नहीं लगी। घर के अंदर भी लोग सोते रहे।

 Giridih Gandey Bazaar : चोरी का पता चलने पर परिवार के सदस्यों ने मचाया शोर

दरअसल, चोरी की घटना की रात अनिल राम का पूरा परिवार अपने अपने कमरे में सोया हुआ था। अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर दीवार को फांदकर अंदर घुसे होंगे। दीवार फांदने के बाद आंगन में पहुंचे होंग। उसके बाद सभी कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। दरवाजा बंद होने के कारण गृह स्वामी सहित सभी लोग कमरे में कैद हो गए। इस बीच चोरों ने अपना काम कर लिया। नकदी व जेवरात साफ कर दिया। परिवार के किसी सदस्य को शौच आने पर दरवाजा बंद मिला। इसके बाद शोर मचा और चोरी हो जाने की घटना का पता चला।

 Giridih Gandey Bazaar : पुलिस कर रही मामले की जांच

चोरी की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर गांडेय थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंची और पूरा मुआयना किया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

Read Also-Kolkata Doctor Murder Case : कोलकाता में दुष्कर्म के बाद डॉक्टर की हत्या, घटनास्थल पर मिले ईयरफोन से पकड़ा गया आरोपी

Related Articles