Home » सरायकेला में गिरिराज सिंह का विपक्ष और झारखंड सरकार पर हमला, कपड़ा उद्योग और मेडिकल कॉलेज का किया जिक्र

सरायकेला में गिरिराज सिंह का विपक्ष और झारखंड सरकार पर हमला, कपड़ा उद्योग और मेडिकल कॉलेज का किया जिक्र

बिहार की राजनीति में लालू परिवार को किया खारिज, BJP के बहुमत का किया दावा।

by Reeta Rai Sagar
Giriraj Singh addressing media in Seraikela about Bihar and Jharkhand politics.
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

सरायकेला। सरायकेला के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में आयोजित एक निजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कार्यक्रम में केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने मीडिया से संवाद किया। उन्होंने बिहार की राजनीति में लालू परिवार को गब्बर परिवार कहकर निशाने पर लिया। गिरिराज सिंह ने कहा, “बिहार की जनता एक बार फिर गब्बर परिवार यानी लालू परिवार को नकार देगी। लालू गब्बर हैं और उनके बेटे तेजस्वी सुपर गब्बर की भूमिका निभा रहे हैं। भाजपा बिहार में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।”

साधा हेमंत सोरेन और ममता बनर्जी पर निशाना
केंद्रीय मंत्री ने झारखंड सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की नीति को घुसपैठ को बढ़ावा देने वाला करार दिया। उन्होंने कहा, “हेमंत सोरेन झारखंड को बंगाल में बदलने की साजिश रच रहे हैं, जबकि ममता बनर्जी बंगाल को बांग्लादेश में बदलने का प्रयास कर रही हैं।” गिरिराज सिंह ने चम्पाई सोरेन के भाजपा में शामिल होने का जिक्र करते हुए कहा कि यह कदम झारखंड को बंगाल बनने से रोकने के लिए उठाया गया है।

झारखंड में तसर और टेक्सटाइल उद्योग को मिलेगा बढ़ावा
केंद्रीय मंत्री ने झारखंड में तसर और कपड़ा उद्योग को बढ़ाने की पहल का जिक्र किया। उन्होंने रांची के नगड़ी में इनडोर तसर खेती की शुरुआत का स्वागत किया और घोषणा की,कि जल्द ही राज्य में बड़े पैमाने पर टेक्सटाइल उद्योग स्थापित किया जाएगा। गिरिराज सिंह ने यह भी विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत 2047 तक विश्व के सर्वश्रेष्ठ देशों में शामिल होगा।

मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य सेवाओं में होगा बड़ा परिवर्तन
गिरिराज सिंह ने देशभर में चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे विकास का उल्लेख किया और कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए एमबीबीएस कॉलेज स्थापित हो रहे हैं और मेडिकल सीटें बढ़ाई जा रही हैं। उन्होंने नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के चेयरमैन मदन मोहन सिंह को शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में राज्य का विकास पुरुष करार दिया। कार्यक्रम के समापन के बाद उन्होंने मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निरीक्षण भी किया।

Related Articles