जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के टीन प्लेट बावन रोड पर एक व्यक्ति की चाकू मार कर हत्या कर दी गई है। जिस व्यक्ति की चाकू मार कर हत्या की गई है, उसका नाम मंजीत सिंह है। मनजीत गोलमुरी के ढाला रोड का रहने वाला है। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है। घायल को टीएमएच में भर्ती कराया गया है। यहां उसका इलाज चल रहा है। हत्या की इस घटना के बाद गोलमुरी थाना पुलिस फौरन मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना शुक्रवार देर रात की है। हत्या का आरोप जयदीप और उनके दो अन्य साथियों पर लगा है।
टीन प्लेट में फेयरवेल पार्टी से लौट रहे थे मनदीप व राक्सन
टिन प्लेट कंपनी में दो कर्मचारियों का फेयरवेल था। सभी लोग फेयरवेल में गए हुए थे। फेयरवेल पार्टी में सभी ने शराब पी थी। पार्टी खत्म होने के बाद सभी लोग अपने-अपने घर लौट रहे थे। तभी उनमें वाहन चलाने को लेकर झगड़ा हो गया। इसी बीच बताते हैं कि जब मनदीप पर चाकू से हमला कर दिया गया। मनदीप को चाकू मार कर घायल कर दिया गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मंदीप ने दम तोड़ दिया। जबकि एक अन्य व्यक्ति रॉक्सन स्मिथ को भी चाकू लगा है। राक्सन स्मिथ सिदगोड़ा में क्रास रोड 19 के एल बाई 26 क्वार्टर का रहने वाला है। वह गंभीर रूप से घायल है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती किया गया है।
पुलिस ने दो संदिग्ध आरोपियों को लिया हिरासत में
घटना होने के बाद परिवार के लोग गोलमुरी थाना पहुंचे। परिवार के लोग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि उसने घटना से संबंधित दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
कार से स्कूटी को टक्कर लगने के बाद हुआ विवाद
परिजनों ने बताया कि मनदीप सिंह और राक्सन स्मिथ स्कूटी पर टीन प्लेट आ रहे थे, जबकि हमलावर कार पर थे। हमलावर तीन लोग थे। बताते हैं कि कार से स्कूटी को टक्कर लगी। इस पर मनदीप सिंह ने कार ठीक से चलाने को कहा। इसी पर विवाद हुआ और कार सवार लोगों ने उतरकर मनदीप की चाकू मार कर हत्या कर दी और रॉक्सी को घायल कर दिया।