Home » गोपालगंज में भरी पंचायत के सामने पिता ने बेटी के प्रेमी को मारा चाकू मौत, जानिए क्या है पूरा मामला

गोपालगंज में भरी पंचायत के सामने पिता ने बेटी के प्रेमी को मारा चाकू मौत, जानिए क्या है पूरा मामला

by Rakesh Pandey
Gopalganj Murder
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

गोपालगंज : गोपालगंज में पंचायत के दौरान एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। (Gopalganj Murder) हत्या का आरोप उसकी प्रेमिका के पिता पर लगा है। घटना गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के कुसौंधी भगत टोला की है। मृतक की पहचान 18 वर्षीय अभिमन्यु कुमार सिंह के रूप में की गई है। वह अर्जुन सिंह का पुत्र था। अभिमन्यु पटना में रहकर इंटरमीडिएट की पढ़ाई करता था। होली की छुट्टी में घर आया हुआ था।

सरेआम चालू गोदकर की हत्या

मीरगंज थाना क्षेत्र के कुसौंधी गांव में रविवार की देर शाम प्रेम प्रसंग में एक प्रेमी को उसके ही प्रेमिका के सामने पंचायती के दौरान प्रेमिका के पिता ने सरेआम चाकू गोद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, आरोपी आसानी से फरार होने में सफल रहा। फिलहाल सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मृतक की पहचान कुसौधी गांव निवासी अर्जुन सिंह के 17 वर्षीय बेटा अभिमन्यु कुशवाहा के रूप में की गई।

क्या है मामला (Gopalganj Murder)

रविवार को लड़की लड़के के साथ भाग रही थी। इसी बीच किसी ने देख लिया, लेकिन लड़की अपने घर नहीं जाना चाहती थी। स्थानीय लोगों के जुटने के बाद पंचायत बुलाई गई। जहां लड़की का पिता भी पहुंचा और 25 लोगों के सामने ही लड़के को चाकू से गोद दिया। इधर, प्रेमी की हत्या के बाद लड़की सदमे में है। घरवाले उसे छोड़कर भाग गए हैं। वो लड़के के घर पर ही है, अपने घर नहीं जाना चाहती। उसे डर है कि आरोपी पिता उसकी भी हत्या कर देगा। मामला मीरगंज थाना क्षेत्र के कुसौंधी गांव का है।

आरोपित का परिवार घर छोड़कर फरार

घटना सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा। हत्या के बाद युवक के घर में कोहराम मच गया है। अभिमन्यु के पिता अर्जुन सिंह तेलंगाना में रहकर किराना और मोबाइल की दुकान चलाते हैं। हत्या का आरोप मृतक छात्र की प्रेमिका के पिता ओसीहर सिंह पर लगा है। वारदात के बाद आरोपित का परिवार घर छोड़कर फरार है।

युवक पटना में रहकर परीक्षा की कर रहा था तैयारी

जानकारी के मुताबिक, युवक पटना में रहकर इंटर की परीक्षा का तैयारी कर रहा था। इसी दौरान उसका अपने ही गांव की पटीदारी में एक लड़की से प्यार हो गया। लड़की की उम्र 16 वर्ष बताई जा रही है। दोनों दो साल से एक-दूसरे से फोन पर बाते करते थे। बीते दिनों महाशिवरात्रि के मौके पर प्रेमी पटना से अपने गांव आया हुआ था। इसी दौरान प्रेमी और प्रेमिका घर छोड़कर कहीं जा रहे थे।

तभी गांव में कुछ लोगों ने लड़की को समझाकर उन्हें अपने घर भेज दिया। लेकिन, प्रेमिका घर जाने के थोड़ी देर बाद ही कुछ लोगों के साथ दोबारा प्रेमी के घर पहुंच गई। वो प्रेमी के साथ रहने की जिद करने लगी। इसके बाद प्रेमी के घर पर लोगो का जमावड़ा लग गया। इसके बाद प्रेमिका और प्रेमी के घर वालों के साथ आसपास के लोगों की मौजूदगी में पंचायती होने लगी।

READ ALSO: डीबीएमएस, नरभेराम, केएसएम व दयानंद में फेल हुए सैकड़ाें बच्चे, जमकर हुआ हंगामा

Related Articles