घाटशिला : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के जयरामडीह एवं सोनाखून गांव के बीच बुधवार की देर रात खड़गपुर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वैन एनएच 18 फोरलेन पर खडी पिकअप वैन को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरे पिकअप वैन का चालक गंभीर रूप घायल हो गया। देर रात पुलिस ने तीन लोगों को उठाकर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ.विकास मार्डी ने प्राथमिक उपचार कर ऐनुल नामक चालक को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया।

घटना के संबंध में दूसरे पिकअप वैन के घायल चालक विनोद यादव (प्रयागराज, उत्तर प्रदेश) ने बताया कि खड़गपुर से रांची जाने के क्रम में मोड पर एक पिकअप खड़ी थी। उसकी पार्किंग लाइट नहीं जलने के कारण चालक केशव यादव (गोरखपुर, उत्तर प्रदेश) ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर से हुई थी कि केशव यादव स्टेरिंग में फंस गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने केशव यादव को बाहर निकाल कर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाने के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी परिवार वालों को दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन केशव यादव का शव लेकर गोरखपुर जाएंगे।
Read Also- Ranchi Road Accident : सिमडेगा से रांची लौट रहे थे बाराती, कार दुर्घटना में तीन की मौत