Home » Haryana Election 2024- हाईकमान चाहेंगे तो मैं CM बनने को तैयार हूं : अनिल विज

Haryana Election 2024- हाईकमान चाहेंगे तो मैं CM बनने को तैयार हूं : अनिल विज

by Reeta Rai Sagar
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024- अंबाला कैंट से बीजेपी की ओर से चुनावी मैदान में उतरे अनिल विज का कहना है कि कांग्रेस नफरत की राजनीति करती है। वो अपने वोटों को लेकर जनता के फैसले से आश्वस्त हैं। अंबाला विधानसभा सीट से अनिल विज और उनके खिलाफ कांग्रेस की ओर से परविंदर सिंह परी और चित्रा सरवरा निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर खड़ी हैं।

चित्रा सरवरा और अनिल विज में कांटे की टक्कर है। दोनों के बीच वोटों का अंतर 943 है। अब तक सरवरा को 3894 और विज को 2951 मत मिले हैं। 6 बार से विधानसभा चुनाव में विज जीत दर्ज कर रहे हैं। सातवीं बार चुनावी मैदान में उतरते ही उन्होंने मुख्यमंत्री बनने की चाह भी मीडिया के समक्ष रखी थी।

आज जब हरियाणा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है, ऐसे में विज का मुख्यमंत्री बनने को लेकर एक बार फिर बयान आया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा है कि राज्य में बीजेपी आगे चल रही है। कांग्रेस के लोग जश्न मनाते रहें। इससे पता चलता है कि कांग्रेस के लोग भी हुड्डा को हारता देखना चाहते हैं। बीजेपी सत्ता में आ रही है। मैं जनता के फैसले को मानने के लिए तैयार हूं। अगर हाइकमान कहे, तो मैं सीएम बनने को भी तैयार हूं।

अनिल विज हमेशा से चर्चा में रहे हैं। यहां तक कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ भी वे मुखर रहे हैं। हाल ही में हरियाणा मंत्रिमंडल में हुए फेरबदल में उन्हें हटाए जाने से नाराज होकर कहा था कि कुछ लोगों ने उन्हें पार्टी में पराया बना दिया है।

उधर सरवरा भी मजबूती के साथ उभरी है और वरिष्ठ मंत्री को कड़ी टक्कर दे रही हैं। कहा जाता है कि चित्रा कांग्रेस की करीबी हैं, तो वहीं परविंदर सिंह को कुमारी सैलजा के ग्रुप का कहा जाता है।

गौरतलब है कि अंबाला सीट पर 64 फीसदी वोटिंग हुई है। 2019 के चुनाव में अनिल विज को 64,571 वोट मिले थे और चित्रा सरवरा को 44,406 वोट मिले थे। वो 20,165 वोटों से हार गई थीं। अंबाला सीट पर पंजाबी और जाट सिखों की निर्णायक भूमिका होती है।

Read Also: LIVE: Haryana Assembly Election Result 2024- बीजेपी को 38.70 फीसदी औऱ कांग्रेस को 40.50 फीसदी वोट, फिर भी बीजेपी की सीटें ज्यादा

Related Articles