रांची : चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के लिए रविवार को रांची के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर में श्री शिव बारात आयोजन महासमिति की ओर से हवन और महायज्ञ का आयोजन किया गया।
समिति के अध्यक्ष राजेश साहू और प्रवक्ता बादल सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों क्रिकेट प्रेमी और मंदिर के पुजारियों ने हवन-पूजन कर भारत की विजय की कामना की। महायज्ञ के दौरान पहाड़ी बाबा से यह प्रार्थना की गई कि भारतीय टीम फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर ऐतिहासिक जीत हासिल करे।राजेश साहू ने कहा कि भारतीय टीम की जीत देश का मान बढ़ाएगी और यह पूरे विश्व में भारत का परचम लहराएगी। वहीं, प्रवक्ता बादल सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि करोड़ों देशवासियों की दुआ भारतीय टीम के साथ है और पहाड़ी बाबा का आशीर्वाद खिलाड़ियों को मिलेगा।
इस हवन में मुख्य रूप से पुजारी मनोज बाबा, चिक्कू बाबा, राम सिंह, मेहुल प्रसाद, स्वपना चटर्जी, सुनील गुप्ता और शशिकांत मिश्रा सहित कई लोग उपस्थित रहे।
Read also Genocide IN Syria : 1,000 से अधिक लोगों की हत्या, छतों पर बिखरी लाशें; हिंसा कैसे फैली?