Home » Hazaribagh SDO Wife Death : हजारीबाग एसडीओ की पत्नी की इलाज दौरान मौत, पति से विवाद के बाद खुद को लगा ली थी आग

Hazaribagh SDO Wife Death : हजारीबाग एसडीओ की पत्नी की इलाज दौरान मौत, पति से विवाद के बाद खुद को लगा ली थी आग

by Anand Mishra
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग : हजारीबाग एसडीओ अशोक कुमार की पत्नी अनिता कुमारी का इलाज के दौरान निधन हो गया। विगत 26 दिसंबर को उन्होंने खुद को आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था, जिसमें वे करीब 70 प्रतिशत जल गई थीं। घटना के बाद उन्हें गंभीर हालत में पहले बोकारो जनरल अस्पताल और फिर रांची के देवकमल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मॉर्निंग वाक को लेकर हुआ था विवाद

एसडीओ अशोक कुमार के सरकारी आवास में पेंटिंग का काम चल रहा था। घटना के बाद अशोक कुमार ने बताया था कि सुबह मॉर्निंग वॉक को लेकर उनकी पत्नी अनिता से विवाद हुआ था। विवाद के तुरंत बाद अनिता ने आवास परिसर में रखा पेंट का तेल खुद पर छिड़ककर आग लगा ली।

बचाने में एसडीओ भी झुलसे

अपनी पत्नी को बचाने की कोशिश में एसडीओ अशोक कुमार के दोनों हाथ झुलस गए। वे तुरंत अनिता को पास के आरोग्यम अस्पताल ले गए। अनिता की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें पहले बोकारो जनरल अस्पताल के बर्न यूनिट और फिर रांची रेफर किया गया।

प्रशासनिक हलकों में हड़कंप

घटना के बाद प्रशासनिक हलकों में शोक और हड़कंप मच गया है। पुलिस और प्रशासन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और एसडीओ अशोक कुमार से पूछताछ भी की। मामले की जांच जारी है।

Related Articles