Home » Hazaribagh Jewellers Firing Case : श्री ज्वेलर्स फायरिंग कांड का खुलासा, उत्तम यादव गिरोह के 9 अपराधी गिरफ्तार

Hazaribagh Jewellers Firing Case : श्री ज्वेलर्स फायरिंग कांड का खुलासा, उत्तम यादव गिरोह के 9 अपराधी गिरफ्तार

Jharkhand News : गिरफ्तार आरोपियों में श्री ज्वेलर्स पर फायरिंग करने वालों में शामिल साइको टाइगर के पास से हथियारों का जखीरा बरामद हुआ।

by Rakesh Pandey
Hazaribagh jewellers firing
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: हजारीबाग में 22 जून को श्री ज्वेलर्स पर हुई फायरिंग (Hazaribagh Jewellers Firing) की सनसनीखेज वारदात में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस हमले के मुख्य साजिशकर्ता उत्तम यादव गिरोह के 9 सदस्यों को हजारीबाग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों की हथियारों के साथ परेड कराई गई, जिससे शहरवासियों में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है।

Hazaribagh Jewellers Firing : क्या था मामला?

22 जून को महावीर स्थान स्थित श्री ज्वेलर्स शोरूम में दो नकाबपोश अपराधियों ने 7-8 राउंड फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। इस घटना की जिम्मेदारी उत्तम यादव नामक युवक ने सोशल मीडिया पर ली थी। इसके बाद हजारीबाग के स्वर्ण व्यवसायियों ने अपनी दुकानें बंद कर विरोध दर्ज कराया और पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी।

पुलिस को मिली गुप्त सूचना, SIT का गठन

पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने प्रेस वार्ता में बताया कि उत्तम यादव गिरोह के सदस्य हथियारों से लैस होकर काली पल्सर और ग्रैंड विटारा कार में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने SIT का गठन कर कार्मेल स्कूल मोड़ के पास एंटी क्राइम चेकिंग शुरू की।

वाहन रुकवाने पर भागने लगे आरोपी, पीछा कर पकड़े गए

जैसे ही पुलिस ने दोनों वाहनों को रोकने की कोशिश की, वे वेल्स ग्राउंड की ओर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दो बाइक सवार युवकों और कार में बैठे पांच अपराधियों को धर दबोचा। इसके बाद दो अन्य अपराधियों को रांची के करमटोली से गिरफ्तार किया गया।

Hazaribagh Jewellers Firing : मुख्य फायरिंग आरोपी साइको टाइगर भी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में शक्ति गिरी उर्फ साइको टाइगर, युवक शामिल है जिसने श्री ज्वेलर्स पर फायरिंग की थी। इनके पास से हथियारों का जखीरा बरामद हुआ जिसमें एक 9mm पिस्टल, एक 7.65 पिस्टल, जिंदा गोलियां, मोबाइल, गमछा, ग्रैंड विटारा कार और पल्सर बाइक शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची

शक्ति गिरी उर्फ साइको टाइगर (24), पत्थलगड़ा, चतरा
मनीष यादव (20), बेलवाड़ी, चतरा
मुकेश कुमार सोनी (22), बाजार टंड, चतरा
राहुल कुमार वर्मा (21), इचाक गिद्धौर, चतरा
शुभम अग्रवाल (19), केसरी चौक, चतरा
गोलू कुमार (21), इचाक गिद्धौर, चतरा
रवि रोशन (23), सतरा, चतरा
नीतीश कुमार, बरकट्ठा, हजारीबाग
बादल कुमार सिंह, सोहर, चौपारण, हजारीबाग

इन सभी की उम्र 25 वर्ष से कम है, जो गिरोह के संगठित और योजनाबद्ध संचालन को दर्शाता है।

सरेआम परेड, पुलिस की सख्त चेतावनी

गिरफ्तार सभी आरोपियों को हजारीबाग समाहरणालय से जिला परिषद चौक तक हथियारों के साथ सरेआम परेड कराई गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने स्पष्ट कहा, “हजारीबाग में अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गैंगवार मानसिकता वालों की जगह जेल है।”

Read Also- Deoghar Crime News : गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा देवघर, युवक की मौत

Related Articles