Home » JHARKHAND NEWS: JAC मैट्रिक परीक्षा में हजारीबाग की बेटियों ने लहराया परचम, गीतांजलि बनीं स्टेट टॉपर, देखें झारखंड टॉप-10 लिस्ट

JHARKHAND NEWS: JAC मैट्रिक परीक्षा में हजारीबाग की बेटियों ने लहराया परचम, गीतांजलि बनीं स्टेट टॉपर, देखें झारखंड टॉप-10 लिस्ट

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची/हजारीबाग: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा मैट्रिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित किया गया, जिसमें हजारीबाग स्थित इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए राज्यभर में परचम लहराया। इस स्कूल की छात्रा गीतांजलि कुमारी ने 98.60 परसेंट 493 अंक प्राप्त कर राज्य की टॉपर बनीं। इतना ही नहीं, टॉप फाइव में भी इस विद्यालय का दबदबा देखने को मिला। इसी स्कूल की ऋतु कुमारी, अमृता कुमारी और पूजा कुमारी ने 491 अंकों के साथ संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इनके अलावा रंगनाटांड़ तिलैया हाई स्कूल के छात्र अमर कुमार ने भी 491 अंकों के साथ सेकंड टॉपर की सूची में जगह बनाई है।

राज्य स्तर पर घोषित परिणामों में कुल 91.71 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने रांची के जैक सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में रिजल्ट जारी किया। छात्र 12:30 बजे के बाद https://jacresults.com और https://results.digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट उपलब्ध हैं।

25 मार्च तक चली थी परीक्षा

परीक्षा 11 फरवरी से 3 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थी, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षा 25 मार्च तक चली थी। इस वर्ष मैट्रिक में कुल 4,33,944 छात्रों ने आवेदन किया था, जिनमें से 4,31,488 ने परीक्षा में भाग लिया और 3,95,755 छात्र सफल घोषित किए गए। इसमें प्रथम श्रेणी से 2,02,140, द्वितीय श्रेणी से 1,57,294 और तृतीय श्रेणी से 17,521 छात्र पास हुए हैं।

पिछले साल से रिजल्ट हुआ बेहतर 

पिछले वर्ष 2024 में कुल 90.39 प्रतिशत छात्र सफल हुए थे, जबकि इस वर्ष सफलता प्रतिशत में वृद्धि देखने को मिली है। खास बात यह रही कि इस बार भी छात्राओं ने बाजी मारी। शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह ने बताया कि लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों की तुलना में बेहतर रहा। राज्य के टॉप पांच जिलों में कोडरमा, पाकुड़, जामताड़ा, लातेहार और साहिबगंज शामिल रहे हैं।

राज्यभर में हजारीबाग का बेहतर प्रदर्शन

हजारीबाग जिले के इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय का यह ऐतिहासिक प्रदर्शन राज्यभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। विद्यालय की प्राचार्या ने इस सफलता का श्रेय छात्राओं की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग को दिया है।

Top five जिला

कोडरमा
पाकुड़
जामताड़ा
लातेहार
साहिबगंज

10वीं टॉपर स्टूडेंट, मार्क्स और प्रतिशत

गीतांजली 493 98.60%
ऋतु कुमारी 491 98.20%
अमृता गुप्ता 491 98.20%
अमृता गुप्ता 491 98.20%
पूजा कुमारी 491 98.20%
अमर कुमार 491 98.20%
शिवानी कुमारी 489 97.80%
विकास प्रामाणिक 489 97.80%
श्रेया कुमारी 488 97.60%
साक्षी कुमारी 488 97.60%
शुभम कुमार पात्रा 487 97.40%
तहरीन फातिमा 487 97.40%
भूमिका मिश्रा 487 97.40%
वर्षा कुमारी 487 97.40%
तनिष्का कुमारी 487 97.40%
प्रियंका कुमारी 487 97.40%

पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) टॉपर

शुभम कुमार पात्रा +2 आदिवासी हाई स्कूल बांगुड़दा 97.40%

रिजल्ट में लगातार हो रहा सुधार

पिछले वर्षों के रिजल्ट पर नजर डालें तो बोर्ड के परिणामों में स्थिरता और सुधार देखने को मिला है। 2018 में जहां पास प्रतिशत केवल 59.56% था, वहीं 2021 में यह रिकॉर्ड 95.95% तक पहुंचा। हालांकि, इसके बाद थोड़ी गिरावट देखी गई, लेकिन 2024 के 90.40% के मुकाबले इस साल थोड़ी बढ़त के साथ 91.71% दर्ज की गई।

पिछले 6 साल का पास परसेंटेज

2018 – 59.56
2019 – 70.81
2020 – 75.07
2021 – 95.95
2022 – 95.78
2023 – 95.47
2024 – 90.40
2025 – 91.71

झारखंड बोर्ड का जिला वार रिजल्ट 2025

कोडरमा – 97.831%
पाकुड़ – 96.830%
जामताड़ा – 96.337%
लातेहार – 96.268%
साहेबगंज – 96.236%
बोकारो – 95.782%
हजारीबाग – 94.644%
पलामू – 94.092%
देवघर – 94.014%
दुमका – 93.923%
गिरिडीह – 93.392%
चतरा – 92.443%
धनबाद – 91.550%
गोड्डा – 91.484%
गढ़वा – 90.450%
पूर्वी सिंहभूम – 90.115%
रामगढ़ – 89.228%
सिमडेगा – 88.436%
खूंटी – 88.005%
गुमला – 87.846%
रांची – 87.323%
सरायकेला – 85.030%
लोहरदगा – 84.437%
पश्चिमी सिंहभूम – 80.412%

[27/05, 1:52 pm] Anand Mishra The Photon News: JAC 10th Cast wise Result 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट का जातिवार परिणाम 2025
जेनरल कैटेगरी- 243880
एससी- 16200
एसटी- 54386
पिछड़ा वर्ग- 57158
अत्यंत पिछड़ा वर्ग- 24131
कुल- 395755

झारखंड बोर्ड में संथाल परगना क्षेत्र सबसे आगे

झारखंड बोर्ड, JAC कक्षा 10 के परिणाम में संथाल परगना क्षेत्र सबसे आगे है। पिछले साल संथाल का JAC मैट्रिक का परिणाम सबसे कम था। इस साल पाकुड़ दूसरे स्थान पर है। पश्चिमी सिंहभूम अंतिम स्थान पर रहा।

Related Articles