Home » रिम्स-2 के निर्माण स्थल का स्वास्थ्य मंत्री ने किया निरीक्षण, जानें क्या कहा

रिम्स-2 के निर्माण स्थल का स्वास्थ्य मंत्री ने किया निरीक्षण, जानें क्या कहा

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांचीः झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के विस्तार के तहत रिम्स-2 भवन का निर्माण कार्य शुरू किया जाना है। इसे लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने मंगलवार को रिम्स-2 के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के सचिव अजय कुमार सिंह, भवन निर्माण विभाग के सचिव अरवा राज कमल, मुख्य अभियंता और रिम्स प्रबंधन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य की जनता को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उन्होंने बताया कि रिम्स-2 का शिलान्यास अगले 15 दिनों में मुख्यमंत्री के हाथों होगा और निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा।

स्वास्थ्य सेवाएं हमारी प्राथमिकता में

मंत्री ने बताया कि रिम्स-2 के निर्माण से राज्य की जनता को रिम्स की उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ और आसानी से मिलेगा। एक चिकित्सक होने के नाते मैं स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व को महसूस करता हूं। यह मेरी प्राथमिकता में है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले दिनों में झारखंड राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं देशभर में एक मिसाल पेश करेंगी। बता दें कि रिम्स अस्पताल पर पूरे राज्य की जनता निर्भर है। इसके विस्तार से अस्पताल की क्षमता और सेवा दोनों में वृद्धि होगी। जिससे मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा।

Read Also- Illegal Stone Chips Supply : रामगढ़ में अवैध स्टोन चिप्स सप्लाई का भंडाफोड़, छापामारी कर विधायक ने पकड़ी अवैध स्टोन चिप्स लदी छह गाड़ियां

Related Articles