Home » Hemant Cabinet Expansion : हेमंत कैबिनेट का विस्तार, मंत्रियों को राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Hemant Cabinet Expansion : हेमंत कैबिनेट का विस्तार, मंत्रियों को राज्यपाल ने दिलाई शपथ

हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर को मोरहाबादी में ली थी शपथ

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : हेमंत सोरेन सरकार के मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को राजभवन में हुआ। इस दौरान एक एक कर सरकार के 11 मंत्रियों को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शपथ दिलाई। वहीं विधानसभा के कार्यकारी अध्यक्ष स्टीफन मरांडी को भी राज्यपाल ने शपथ दिलाई। मंत्री के रूप में सबसे पहले राधाकृष्ण किशोर ने शपथ ली। इसके बाद दीपक बिरुआ ने शपथ ली।

चमरा लिंडा के बाद संजय प्रसाद यादव ने शपथ ली। हेमंत सोरेन ने संजय यादव का गले लगाकर स्वागत किया। रामदास सोरेन ने भी शपथ लिया। इरफान अंसारी और हाफिजुल हसन ने भी मंत्री पद की शपथ ली। दीपिका पांडेय सिंह के बाद योगेन्द्र प्रसाद ने शपथ ली। वह सूट के साथ हैट पहनकर आए थे।

सुदीव्य कुमार सोनू ने भी मंत्री के रूप में शपथ ली। शिल्पी नेहा तिर्की ने लाल पाढ़ वाली साड़ी पहन रखी थी। सीएम हेमंत सोरेन और पत्नी विधायक कल्पना सोरेन भी कुछ अलग अंदाज में दिखाई दिए। इससे पहले सीएम के रूप में हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में शपथ ली थी। जिसमें भव्य समारोह का आयोजन किया गया था। वहीं हजारों की संख्या में समर्थक और वीआईपी शामिल हुए थे।

किस किस ने ली शपथ

सुदीव्य कुमार सोनू, चमरा लिंडा, हफीजुल हसन, रामदास सोरेन, दीपक बिरुवा, योगेंद्र प्रसाद, राधाकृष्ण किशोर, इरफान अंसारी, दीपिका पांडेय सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की, संजय प्रसाद यादव।

स्टीफन मरांडी ने ली प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ ली

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने स्टीफन मरांडी को झारखंड विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई। यह समारोह राज भवन में आयोजित किया गया, जिसमें राज्यपाल गंगवार ने मरांडी को शपथ दिलायी।

स्टीफन मरांडी का प्रोटेम स्पीकर के रूप में दूसरा कार्यकाल

स्टीफन मरांडी पहले भी इस महत्वपूर्ण पद को संभाल चुके हैं, और अब फिर से उन्हें इस जिम्मेदारी सौंपी गई है। झारखंड विधानसभा में मरांडी सबसे वरिष्ठ सदस्य हैं, और उनकी लंबी राजनीतिक यात्रा उन्हें इस पद के लिए एक उपयुक्त उम्मीदवार बनाती है।

लंबी राजनीतिक यात्रा

स्टीफन मरांडी ने 1980 में पहली बार झारखंड विधानसभा का चुनाव जीतकर विधायक का पद संभाला था। तब से लेकर आज तक उन्होंने राज्य की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी वरिष्ठता और अनुभव को ध्यान में रखते हुए उन्हें प्रोटेम स्पीकर के पद पर नियुक्त किया गया है।

Read Also- Jharkhand Hemant cabinet expansion : हेमंत कैबिनेट का विस्तार, जानें कौन बन रहे हैं दोबारा व कौन पहली बार मंत्री

Related Articles