Home » ED के आठवें समन के बाद बयान दर्ज करने के लिए राजी हुए सीएम हेमंत सोरेन

ED के आठवें समन के बाद बयान दर्ज करने के लिए राजी हुए सीएम हेमंत सोरेन

by The Photon News Desk
Hemant Soren
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren ईडी के 8 समन के बाद जमीन घोटाले से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए तैयार हो गए हैं। मिली जानकारी के तहत सोमवार को सीएम ने अपना जवाब ईडी को भेजा है। हालांकि हेमंत सोरेन ख़ुद ईडी ऑफिस नहीं जाएंगे। बल्कि उन्होंने ने ईडी को बयान लेने के लिए 20 जनवरी को सीएम हाउस बुलाया है। मालूम हो कि ईडी ने 8वें समन में मुख्यमंत्री को 16 से 20 जनवरी तक अपने ऑफिस आने या खुद सीएम हाउस आने की बात कही थी।

मिली जानकारी के अनुसार झारखंड Hemant Soren ने सोमवार रात बताया कि शनिवार को ईडी ने उन्हें आठवां समन जारी किया था। उन्होंने कहा कि ईडी द्वारा भेजे गए पत्र में मुझे 16 से 20 जनवरी के बीच पूछताछ के लिए उपलब्ध रहने के लिए कहा गया है, मैं अपना बयान दर्ज कराने के लिए तैयार हूं। ईडी 20 जनवरी को उनके सचिवालय में बयान दर्ज कर सकती है।

क्या है मामला:

हेमंत सोरेन पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। झारखंड में भू-माफियाओं ने अवैध तरीके से जमीन के मालिकाना हक में बदलाव किया और पूरी-पूरी जमीन हड़प ली है। ईडी मामले की जांच कर रही है। मामले में अभी तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें कुछ IAS भी हैं।

Hemant Soren ने ईडी पर लगाए थे आरोप:

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा सातवां समन जारी होने के बाद सोरेन ने जांच एजेंसी को एक पत्र लिखा था। पत्र में Hemant Soren  ने ईडी पर कई आरोप लगाए थे। पत्र में उन्होंने कहा था कि मुझे जारी किया गया समन पूरी तरह से अवैध है। मैं पहले ही अपनी संपत्तियों का पूरा ब्योरा दे चुका हूं। ईडी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा था कि मामले का मीडिया ट्रायल कराना गलत है। ईडी झारखंड सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है।

बंधु तिर्की ने ईडी को घेरा:

इधर झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि झारखंड में ED चुनी हुई सरकार को चुनौती दे रही है। सीएम Hemant Soren को समन भेजकर कहती है आप आइएगा या हम आएं। यह तो चुनौती देना है। ED राज्य सरकार के खिलाफ साजिश रच रही है। अगर उसके पास सबूत है तो कार्रवाई करे। मुख्यमंत्री ने कार्रवाई से नहीं रोका है। बंधु तिर्की ने यह अभी कहा कि ED को लेकर झारखंड के लोगों में काफी गुस्सा है ऐसे में उन्हें विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

READ ALSO : Amit Shah Sister Death: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन का निधन

Related Articles