Home » HC Justice Met Governor : राज्यपाल को हाईकोर्ट के जस्टिस डॉ. एसएन पाठक ने भेंट की “न्याय पथ के पथिक”

HC Justice Met Governor : राज्यपाल को हाईकोर्ट के जस्टिस डॉ. एसएन पाठक ने भेंट की “न्याय पथ के पथिक”

by Rakesh Pandey
HC Justice Met Governor
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : शनिवार को झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस डॉ. एसएन पाठक ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राजभवन में मुलाकात की। इस अवसर पर न्यायमूर्ति पाठक ने राज्यपाल को अपनी स्वरचित पुस्तक “न्याय पथ के पथिक” भेंट की।

राज्यपाल ने पुस्तक की सराहना की

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने जस्टिस डॉ. एसएन पाठक को उनकी पुस्तक “न्याय पथ के पथिक” की रचना के लिए बधाई दी और कहा कि यह पुस्तक न्यायिक प्रक्रिया, उसके मूल्यों और आदर्शों को समझने में मददगार साबित होगी। उन्होंने इस साहित्यिक उपलब्धि को उच्चतम सम्मानित करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत बताया।

अन्य शिष्टाचार भेंट भी हुई

इस दौरान श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के सचिव मुकेश कुमार ने भी राज्यपाल से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को नव वर्ष 2025 की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने भी उन्हें नूतन वर्ष की बधाई दी। इसके अलावा, राज्यसभा के पूर्व सदस्य अजय मारू ने भी राज्यपाल से राजभवन में मुलाकात की और उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने भी उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।

Read Also- Patna Beur Jail Superintendent EOU Raid : जेल अधीक्षक के ठिकानों पर ईओयू का छापा, आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज

Related Articles