Home » Giridih Bike Collides With Pole : पोल से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 2 की मौत, एक गंभीर

Giridih Bike Collides With Pole : पोल से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 2 की मौत, एक गंभीर

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां बगोदर थाना क्षेत्र के अटका-मुंडरो रोड स्थित बिहारो के पास मंगलवार की रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। घटना में एक बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप घायल हो गया। घायल बाइक सवार का इलाज हजारीबाग के सदर अस्पताल में चल रहा है।


मृतकों में आशीष कुमार व अभिषेक कुमार हैं। दोनों बगोदर के बिहारो के निवासी थे। दोनों मृतक आपस में चचेरे भाई थे। घायल युवक बिहारो निवासी विजय ठाकुर का पुत्र संदीप ठाकुर है। मृतक के परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया है।


घटना के संबंध में बताया गया कि मंगलवार को रात करीब 12 बजे मुंडरो से एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक अपने घर बिहारो आ रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक बिहारो के समीप असंतुलित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए बगोदर ट्राॅमा सेंटर लाया गया। यहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। इसके बाद गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को हजारीबाग के सदर अस्पताल भेज दिया। इलाज के दौरान एक और युवक का दम टूट गया।

Read Also- Giridih Road Accident : झारखंड के गिरिडीह में बाइक व कार की टक्कर में 6 की मौत

Related Articles