Home » Ranchi Women;s Congress protest : रांची की सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस, हिमंत बिस्वा सरमा का पुतला फूंका, माफी की मांग

Ranchi Women;s Congress protest : रांची की सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस, हिमंत बिस्वा सरमा का पुतला फूंका, माफी की मांग

by Rakesh Pandey
Ranchi Women;s Congress protest
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi (Jharkhand) : असम के मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा के हालिया विवादास्पद बयान ने झारखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। गुरुवार को झारखंड महिला कांग्रेस ने राजधानी रांची में उनके खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। महिला कार्यकर्ताओं ने हिमंत बिस्वा सरमा का पुतला दहन किया और उनके बयान को महिलाओं के अपमान के रूप में देखते हुए माफी की मांग की।

पटेल चौक बना विरोध का केंद्र, महिलाओं में आक्रोश

रांची के पटेल चौक पर हुए इस उग्र विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह ने किया। बड़ी संख्या में रांची जिला महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में शामिल हुईं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके बयान को “महिलाओं का अपमान” बताते हुए कड़ी आलोचना की।

हिम्मत है तो झारखंड आकर दिखाएं : गुंजन सिंह

गुंजन सिंह ने प्रदर्शन के दौरान हिमंत बिस्वा सरमा को खुली चुनौती देते हुए कहा, “अगर हिमंत बिस्वा सरमा में हिम्मत है, तो वह झारखंड आकर दिखाएं। महिला कांग्रेस उन्हें जूतों की माला पहनाएगी। यदि ऐसा नहीं हुआ, तो मैं खुद महिला कांग्रेस को भंग कर दूंगी।” उनका यह बयान हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ महिलाओं के आक्रोश को दर्शाता है।

माफी की मांग और पीएम मोदी पर निशाना

महिला कांग्रेस की प्रमुख मांग है कि हिमंत बिस्वा सरमा को देश की महिलाओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। गुंजन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा, “क्या यही है आपकी ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ की नीति? एक मुख्यमंत्री महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करता है और केंद्र सरकार चुप बैठी है।”

विवाद का कारण-कामकाजी महिलाओं पर टिप्पणी

हिमंत बिस्वा सरमा ने हाल ही में एक जनसभा में कामकाजी महिलाओं को लेकर कथित तौर पर विवादास्पद टिप्पणी की थी, जिसे महिलाओं के स्वाभिमान के खिलाफ माना गया है। उनके इस बयान की तीखी आलोचना हो रही है, खासकर उन राज्यों में जहां चुनावी माहौल गरमाया हुआ है।

Read Also- Ranchi rural road construction : राजधानी रांची के ग्रामीण क्षेत्रों में होगा सड़कों का निर्माण, रक्षा राज्य मंत्री ने की अनुशंसा

Related Articles