Home » हिमेश रेशमिया के पिता का निधन, 87 की उम्र में ली आखिरी सांस

हिमेश रेशमिया के पिता का निधन, 87 की उम्र में ली आखिरी सांस

रेशमिया परिवार की करीबी वनिता थापर ने भी विपिन के मौत की खबर को कंफर्म किया है। उन्होंने बताया कि विपिन सांस की दिक्कत से जूझ रहे थे।

by Priya Shandilya
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

बॉलीवुड सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया के पिता 87 वर्षीय दिग्गज म्यूजिक डायरेक्टर विपिन रेशमिया ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझने के बाद उन्होंने 18 सितंबर को रात 8:30 बजे मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, विपिन रेशमिया का निधन मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में हुआ। यहां उन्हें सांस लेने में दिक्कत और उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण भर्ती किया गया था। विपिन रेशमिया का अंतिम संस्कार गुरुवार (19 सितंबर) को सुबह 11.30 बजे मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट पर किया जाएगा।

रेशमिया परिवार की करीबी वनिता थापर ने भी विपिन के मौत की खबर को कंफर्म किया है। उन्होंने बताया कि विपिन सांस की दिक्कत से जूझ रहे थे और वे कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट थे। 18 सितंबर को रात साढ़े आठ बजे उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।

विपिन ने इन फिल्मों में दिया अपना संगीत

विपिन रेशमिया संगीत की दुनिया का जाना-माना नाम थे। उन्होंने 1988 की रिलीज इन्साफ की जंग, 2014 की रिलीज द एक्सपोज, जिसमें उनके बेटे हिमेश रेशमिया मुख्य भूमिका में थे, और तेरा सुरूर जैसी फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया था।

विपिन का अपने बेटे हिमेश रेशमिया के म्यूजिकल करियर में भी बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने हिमेश का हमेशा मार्गदर्शन किया है और संगीत की बारीकियों को समझना सिखाया। हिमेश के पिता विपिन रेशमिया ने भक्ति ट्रैक गणपति गजानन भी लिखा था, जिसे उन्होंने अपने बेटे हिमेश के साथ मिलकर गया था। यह गाना बाप-बेटे की जोड़ी का पहला गाना था और लोगों को पसंद भी आया था।

Related Articles