Home » 2023 में ट्रैवलर की पहली पसंद बना हांगकांग, बैंकॉक दूसरे स्थान पर, जानिए टॉप 5 देशों के नाम

2023 में ट्रैवलर की पहली पसंद बना हांगकांग, बैंकॉक दूसरे स्थान पर, जानिए टॉप 5 देशों के नाम

by Rakesh Pandey
2023 में ट्रैवलर की पहली पसंद बना हांगकांग
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

स्पेशल डेस्क : इंटरनेशनल ट्रैवल एजेंसियों द्वारा हर साल उन देशों की लिस्ट जारी की जाती है, जहां सबसे ज्यादा लोग ट्रैवल के लिए जाते हैं। रिसर्च सेंटर और एजेंसियों द्वारा पूरे साल हर देश में किए जाए रहे ट्रैवल पर नजर रखी जाती है। इसके बाद हर साल आखिरी में उन जगहों के बारे में पता लगाया जाता है, जहां पूरे साल घूमने के लिए लोग जाना पसंद करते हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट से पता चलता है कि इस साल सबसे हांगकांग लोगों का पसंदीदा टूरिस्ट प्लेस बना है। पिछले साल इस लिस्ट में बैंकॉक पहले नंबर पर था। आइए बताते हैं पूरी लिस्ट।

हांगकांग बना सबसे अधिक ट्रैवल वाला देश

रिपोर्ट के अनुसार, 26.6 मिलियन लोगों ने इस साल हांगकांग में यात्रा की है, जिसकी वजह से साल 2023 में यह शहर दुनिया का सबसे अधिक ट्रैवल करने वाला प्लेस बन गया है। चीन का यह खूबसूरत शहर दुनिया का सबसे अधिक ट्रेवल वाला देश बन गया है, जिसने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यहां आने वाले समय में ट्रेवल करने वालों की जगह में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2025 तक यह नंबर बढ़कर लगभग 44 मिलियन तक होगी। हांगकांग में घूमने के लिए डिज्नीलैंड, हैनान आइलैंड और वहां का बिग बुद्ध, विक्टोरिया पीक शहर और सिम्फनी ऑफ लाइट्स आदि बेस्ट जगह हैं, जहां आप अपने सफर को यादगार बना सकते हैं।

पेरिस को पछाड़ बैंकॉक दूसरे स्थान पर

पिछले साल नंबर एक पर रहे बैंकॉक इस साल लिस्ट में दूसरे नंबर पर हो गया है। हालांकि, पिछले साल दूसरे नंबर पर पेरिस था, लेकिन इस साल लिस्ट में काफी बदलाव हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल बैंकॉक में 21.2 मिलियन लोग घूमने गए। इस साल हांगकांग की वजह से बैंकॉक रेस में दूसरे स्थान पर हो गया है। अपनी ग्लैमरस नाइटलाइफ और स्वादिष्ट भोजन के साथ यह हर जगह से टूरिस्ट को आकर्षित करता है। ऐतिहासिक खजाने, प्रसिद्ध बौद्ध मंदिर, आरामदेह जगहें बैंकॉक को अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के बीच उत्साह देते हैं।

लंदन घूमने आए 19.2 मिलियन लोग

ग्लोबल डेस्टिनेशन सिटी इंडेक्स की जारी की गई लिस्ट में लंदन को इस वर्ष तीसरा स्थान मिला है, जहां इस साल 19.2 मिलियन लोग घूमने आए। हालांकि, साल 2025 तक इसकी संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है, जो 25 मिलियन तक हो सकती है। यहां घूमने के लिए कई जगहें हैं। बिग बेन, जो वर्ल्ड फेमस क्लॉक है, लंदन की सबसे फेमस जगह है। इसे देखने लोग दूर-दूर से आते हैं। इसके अलावा दुनिया का सबसे महंगा घर बकिंघम पैलेस भी एक पर्यटन स्थल की तरह देखा जाता है। रॉयल ओपेरा हाउस भी लंदन की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जगह है।

विविधता से भरा है आधुनिक देश सिंगापुर

इस वर्ष सिंगापुर में 16.6 मिलियन इंटरनेशनल यात्री घूमने के लिए पहुंचे, जिसकी वजह से इसे ग्लोबल डेस्टिनेशन सिटी इंडेक्स की सबसे ज्यादा घूमने आने वाले लिस्ट में चौथा स्थान मिला है। दिलचस्प यह है कि महज 5.9 मिलियन आबादी वाला यह देश अपने से लगभग तीन गुना यात्रियों को लुभाने में कामयाब रहा है। सिंगापुर एक छोटा-सा देश है, लेकिन यह अपनी विविधता और आधुनिकता के लिए जाना जाता है। यहां कई अलग-अलग संस्कृतियों के लोग रहते हैं और शहर में कई आधुनिक सुविधाएं हैं। सिंगापुर में खाने के लिए भी कई तरह के विकल्प उपलब्ध हैं। यहां आपको चीनी, भारतीय और मलेशियाई सहित कई तरह के व्यंजन मिल जाएंगे।

चीन का ये शहर पांचवें स्थान पर

पिछले साल इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर दुबई का नाम था। लेकिन, इस साल दुबई की जगह चीन का मकाऊ है। साल 2023 में अब तक 15.4 मिलियन अंतरराष्ट्रीय पर्यटक यहां पहुंचे हैं। यहां का नजारा पुर्तगाली संस्कृति और स्थानीय व्यंजनों का स्वाद आपको ना चाहते हुए भी बार-बार यहां जाने को मजबूर कर देगा। चीन के इस शहर का नाम भले ही पांचवें नंबर पर है, लेकिन आने वाले दस सालों में इस शहर में यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। अनुमान है कि अगले साल संख्या में 10 मिलियन बढ़ोतरी हो सकती है।

READ ALSO : पाकिस्तानी अभिनेत्री हनिया आमिर से जुड़ा रैपर बादशाह का नाम, जानें हनिया के बारे में

Related Articles