Home » होर्नेट कीड़े ने इटली में मचाई तबाही, जानिये कितना खतरनाक है ये कीड़ा

होर्नेट कीड़े ने इटली में मचाई तबाही, जानिये कितना खतरनाक है ये कीड़ा

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

सेंट्रल डेस्क: पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक कोलाज पिक्चर वायरल है। इसमें दो तस्वीरें हैं। एक तस्वीर में हरे रंग का कीड़ा दिखाई दे रहा है और दूसरी में दो शव। कोलाज को शेयर कर यूजर्स कीड़े से सावधान रहने को कह रहे हैं। दावा किया जा रहा कि इस कीड़े के काटने के तुरंत बाद ही मौत हो जाती है। रोम शहर में इस वक्त होर्नेट नाम के एक कीड़े ने अपना प्रकोप फैला कर रखा हुआ है। इसके साथ ही होर्नेट को लेकर यह भी जानकारी सामने आई है कि ये होर्नेट आमतौर पर अफ्रीका और दक्षिण पूर्व एशिया में पाए जाते हैं, लेकिन इन दिनों इनकी संख्या इटली के रोम शहर में तेजी के साथ बढ़ती हुई नजर आ रही है।

क्या है मामला?

इटली की राजधानी रोम में आजकल एक मामूली कीड़े ने पूरे शहर में दहशत कायम करके रखी है और दहशत भी ऐसी कि लोग कीड़े के डर से अपने घरों से भी निकलने को कतराने लगे हैं। दरअसल, रोम शहर में इस वक्त होर्नेट नाम के एक कीड़े ने अपना प्रकोप फैला कर रखा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के जरिए सामने आया है कि वेस्पा ओरिएंटलिस एक ओरिएंटल हॉर्नेट है। इसके साथ ही होर्नेट को लेकर यह भी जानकारी सामने आई है कि ये होर्नेट आमतौर पर अफ्रीका और दक्षिण पूर्व एशिया में पाए जाते हैं, लेकिन इन दिनों इनकी संख्या इटली के रोम शहर में तेजी के साथ बढ़ती हुई नजर आ रही है। मीडिया में बताया गया है कि एक युवक अपने दोस्तों के साथ उनके घर की छत पर भोजन कर रहा था, उसी दौरान होर्नेट नाम के कीड़े के एक झुंड ने उस युवक पर हमला कर दिया। हालांकि, मौके पर लोगों की मदद से उन कीड़ों को भगाने का भरपूर प्रयास किया और कुछ समय बाद उन कीड़ों का झुंड वहां से चला भी गया लेकिन तब तक उन कीड़ों ने युवक पर हमले के दौरान उसके पैरों में काट लिया। कीड़ों की ओर से युवक के पैरों पर दिया गया घाव इतना गहरा था कि उसे चलने के लिए वैसाखी का सहारा लेना पड़ा। आए दिन शहर से सामने आ रहे ऐसे मामलों के बाद अब शहरवासियों में होर्नेट को लेकर एक डर सा बैठ गया है।

‘रोम की गंदगी जिम्मेदार’

इन बड़े कीड़ों को इधर-उधर उड़ते हुए देखा जा सकता है। इनके घोंसले बहुत बड़े हैं, जिनमें हॉर्नेट की संख्या 700 से 1,000 तक है। आप मान सकते हैं कि यह समस्या गंभीर है। पिछले सप्ताह एक खिड़की साफ़ करने वाले की सीढ़ी से गिरकर मृत्यु हो गई क्योंकि सींगों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया था। सवाल यह है कि हॉर्नेट की बढ़ती संख्या के बढ़ता तापमान शायद इन हॉर्नेट्स को पनपने का मौका दे रहा है। और साथ ही, रोम की अपशिष्ट निपटान की चिरस्थायी समस्या भी मदद नहीं कर रही है। लूनेर्टी ने कहा कि रोम एक बहुत गंदा शहर है जहां शहरी कचरे का प्रबंधन सबसे खराब है। वहां हर जगह खुले कूड़ेदान हैं।

1950 के बाद साल 2021 में देखे गए थे होर्नेट

मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए पता चला है कि लाल-भूरे रंग के हॉर्नेट को इससे पहले साल 2021 में रोम के मोंटेवेर्डे जिले में दोबारा देखा गया था। इससे पहले साल 1950 के दशक में ये होर्नेट नाम के कीड़े लोगों ने देखे थे। होर्नेट कीड़े को लेकर कहा जाता है कि ये घरों की खिड़कियों और एसी यूनिट के साथ-साथ प्राचीन स्मारकों की दरारों में अपना घोंसला बनाते हैं। रोम में फैली इस समस्या से निपटने को लेकर अभी तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्लान की जानकारी सामने नहीं आई है। लिहाजा, तेजी से इन कीड़ों की वजह से बढ़ रही समस्या को देखते हुए इनके घोसलों को हटाने वालों की मांग बढ़ रही है।

क्या है इस कीड़े के काटने का लक्षण

– त्वचा पर लाल दाने और चकत्ते उभर आते हैं।
– दानों पर पस भी पड़ जाता है और दर्द होता है।
– जलन और बेचैनी के साथ बुखार भी आ सकता है।
– कभी-कभी चकत्ते फोड़ेनुमा हो जाते हैं।
– लापरवाही पर त्वचा पर घाव हो जाता है।

ऐसे बचें

– पूरी आस्तीन के शर्ट पहनें और गले तक बटन बंद करें।
– बिस्तर पर जाने से पहले उसे अच्छी तरह झाड़ लें।
– बेहतर हो कि मच्छरदानी लगाकर सोएं।
– खानपान की वस्तुओं को ढक कर रखें।
– सफाई रखें, जमीन में गिरे कीड़ों को साफ कर दें।
– धीमी रोशनी वाले बल्ब और ट्यूबलाइट इस्तेमाल करें।
– कीड़ा काटे तो त्वचा को तत्काल साफ पानी से धो दें।
– विशेषज्ञ डाक्टर से संपर्क करें और इलाज करवाएं।

त्वचा पर एसिड छोड़ते हैं कीड़े

ये कीड़े त्वचा पर एसिड छोड़ते हैं और इससे घाव हो जाते हैं। एक मरीज ऐसा भी आया था, जिसके भोजन में कीड़ा था और वह कौर के साथ उसके मुंह के रास्ते पेट तक चला गया। उसे उल्टियां हुईं और तेज बुखार आ गया। हालत बिगड़ गई थी लेकिन वह अस्पताल आ गया और उसको समय से उपचार मिल गया तो वह ठीक हो गया। इसलिए कीड़ों से बचने की जरूरत है।

READ ALSO : गाजा के सबसे बड़े जबालिया रिफ्यूजी कैंप पर इजराइल का हमला, हमास कमांडर इब्राहिम बियारी मारा गया

Related Articles