Home » Horoscope : 10 मई 2025 (शनिवार) : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन एवं क्या है शुभ अंक

Horoscope : 10 मई 2025 (शनिवार) : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन एवं क्या है शुभ अंक

by Anand Mishra
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

मेष (Aries)

कर्ज और रोगों से मुक्ति की संभावना है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जमीन-जायदाद से लाभ मिल सकता है। आवास, मकान व वाहन की सुविधाएं प्राप्त होंगी। अच्छे कार्यों के लिए नए रास्ते खुलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन खर्चे भी बढ़ेंगे।
शुभांक: 2, 4, 6

वृष (Taurus)

बनते कामों में कुछ बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन यात्रा और प्रवास से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। मेल-जोल से काम निकालने की कोशिश लाभ देगी। आर्थिक चिंताएं कुछ हद तक कम होंगी। नियोजित धन से लाभ मिलेगा। पारिवारिक सहयोग भी मिलेगा।
शुभांक: 3, 4, 5

मिथुन (Gemini)

घाटे से कुछ राहत मिलेगी। व्यापार और नौकरी में उन्नति के संकेत हैं। पदोन्नति की संभावना बन रही है। मित्रों से सतर्क रहें। ज्ञान और धर्म में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक यात्रा संभव है। शैक्षणिक कार्य आसानी से पूर्ण होंगे।
शुभांक: 2, 4, 5

कर्क (Cancer)

खानपान में लापरवाही से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। शत्रु व संतान पक्ष की चिंता हो सकती है। अपव्यय बढ़ेगा। नौकरी सामान्य रहेगी। शैक्षणिक क्षेत्र में रुचि की कमी रहेगी। मित्रों की उपेक्षा नुकसानदायक हो सकती है।
शुभांक: 4, 6, 7

सिंह (Leo)

महत्वपूर्ण कार्य समय रहते पूरे कर लें तो बेहतर रहेगा। आय-व्यय में संतुलन बना रहेगा। कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। बाहरी व आंतरिक सहयोग मिलेगा। लेन-देन की अड़चनें भी दूर होंगी। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
शुभांक: 4, 6, 8

कन्या (Virgo)

शैक्षणिक कार्य सफल होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिश्रम से लाभ मिलेगा। व्यवसाय में सफलता के योग बनेंगे। बुरी संगति से दूर रहें। नौकरी में सावधानी जरूरी है। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक यात्रा संभव है।
शुभांक: 2, 5, 7

तुला (Libra)

दिन की शुरुआत किसी महत्वपूर्ण सफलता से होगी। लाभदायक कार्यों के लिए खर्च होंगे। सभी ज़रूरी कार्य पूरे होंगे। समाज में सम्मान मिलेगा। सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी और प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।
शुभांक: 3, 5, 7

वृश्चिक (Scorpio)

आनंददायक दिन रहेगा। मनोरंजन और व्यावसायिक उन्नति दोनों संभावित हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। कुछ कार्य पूर्ण होंगे। व्यर्थ की भागदौड़ से बचें। ज्ञान और अच्छे लोगों का साथ मिलेगा।
शुभांक: 2, 4, 6

धनु (Sagittarius)

स्त्री और संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा। प्रियजनों से मुलाकात होगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। मनोकामना पूर्ण होने के योग हैं। उत्साह में वृद्धि होगी। आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।
शुभांक: 4, 6, 8

मकर (Capricorn)

सम्मान और मान्यता बढ़ेगी। कुछ आर्थिक परेशानियां रह सकती हैं। प्रिय वस्तु या नया आभूषण प्राप्त हो सकता है। धार्मिक आस्थाएं मजबूत होंगी। प्रयासों से लाभ होगा। सक्रियता से संतोषजनक परिणाम मिलेंगे।
शुभांक: 6, 7, 9

कुंभ (Aquarius)

दिन थोड़ा खर्चीला और दिखावटी रहेगा। वरिष्ठों से विवाद की संभावना है। संयमित व्यवहार रखें। योजनाओं में बदलाव की संभावना है। आवेग में किए गए कार्यों से नुकसान हो सकता है। भाई-बहनों का प्रेम मिलेगा।
शुभांक: 3, 5, 7

मीन (Pisces)

अधिकारियों से नजदीकी बढ़ेगी। व्यवसाय में तरक्की होगी। कामकाज की व्यस्तता बनी रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। योजनाएं सरलता से पूर्ण होंगी।
शुभांक: 2, 4, 6

Related Articles