Home » राशिफल : 01 मई, 2025 (गुरुवार) : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल : 01 मई, 2025 (गुरुवार) : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन

by Anand Mishra
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

मेष (Aries) : आज आपको अपनी गतिविधियों पर गहराई से विचार करने की आवश्यकता है। मन में वैचारिक द्वंद्व और असंतोष की स्थिति बनी रह सकती है। किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले पूरी जानकारी प्राप्त करना महत्वपूर्ण होगा। स्वास्थ्य और सुख में कुछ कमी आ सकती है। शत्रुओं से भय, चिंता और संतान को लेकर कुछ कष्ट संभव हैं। अनावश्यक खर्चों से बचें। आय और व्यय लगभग समान रहेंगे। किसी करीबी और शुभचिंतक की सलाह आपके लिए उपयोगी सिद्ध हो सकती है। (शुभ अंक : 5, 6, 7)

वृष (Taurus) : नौकरी में आपकी स्थिति सामान्य बनी रहेगी। अपनी बुद्धि, बल और पराक्रम से आप सफलता प्राप्त करेंगे। संतोष बनाए रखने से आपको निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। व्यापार में वृद्धि और उत्तम लाभ के योग हैं। अपने मित्रों की उपेक्षा करना उचित नहीं होगा, आत्मचिंतन करें। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। अपने प्रयासों पर भरोसा रखें। यात्रा के योग बन रहे हैं और विद्यार्थियों के लिए आज का दिन लाभकारी हो सकता है। (शुभ अंक : 5, 7, 8)

मिथुन (Gemini) : आपका दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, इसलिए ध्यान दें। स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सतर्क रहें। व्यापार में वृद्धि के संकेत हैं और नौकरी में आपको अपने सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे। पारिवारिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। कुछ नकारात्मक ग्रहों का प्रभाव दिनभर महसूस हो सकता है, इसलिए अपने विवेक से कार्य करें। (शुभ अंक : 4, 6, 7)

कर्क (Cancer) : आज आपको कहीं रुका हुआ धन वापस मिलने में मदद मिल सकती है। व्यर्थ की बातों और दिखावे में अपना समय बर्बाद न करें, बल्कि अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें। आप अच्छे कार्यों के लिए नए रास्ते बना लेंगे। पहले से तय किए गए कार्यक्रम आसानी से पूरे हो जाएंगे। व्यापार और व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। कामकाज की अधिकता रहेगी, लेकिन आपको सफलता मिलेगी। (शुभ अंक : 4, 6, 7)

सिंह (Leo) : प्रसन्नता के साथ आपके सभी जरूरी कार्य पूरे होते हुए दिखाई देंगे। आपकी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं। सभा और गोष्ठियों में आपको सम्मान मिलेगा। अपनी प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए आप कुछ सामाजिक कार्य संपन्न करेंगे। कई प्रकार की खुशियों के बीच आपका दिन आनंदमय रहेगा। आमोद-प्रमोद में रुचि रहेगी और व्यावसायिक उन्नति भी होगी। (शुभ अंक : 6, 7, 9)

कन्या (Virgo) : आज आपके स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार की संभावना है। आपके ज्ञान और विज्ञान में वृद्धि होगी और आपको सज्जनों का साथ मिलेगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य भी सिद्ध होंगे। व्यर्थ की भागदौड़ से बचने का प्रयास करें तो अच्छा है। प्रियजनों से मिलने का अवसर मिलेगा। रुके हुए कार्य संपन्न हो जाएंगे और उन्नति के योग बन रहे हैं। (शुभ अंक : 4, 5, 7)

तुला (Libra) : नए उद्योगों के अवसर बढ़ेंगे और आपकी इच्छाएं पूरी होंगी। आज का दिन आपके कार्यों को साधने वाला है, इसे व्यर्थ न गवाएं। विश्वसनीय लोगों की सलाह के अनुसार चलें। राजकीय कार्यों में सावधानी बरतें। जोश में आकर कोई काम न करें, होश में रहकर कार्य करें। नए लोगों से लाभ होगा। जो काम चल रहा है, उसे सावधानीपूर्वक संभालें। (शुभ अंक : 7, 8, 9)

वृश्चिक (Scorpio) : आज आपको जमीन और जायदाद से लाभ हो सकता है। आवास, मकान और वाहन की सुविधाएं मिल सकती हैं। कर्ज और रोगों से मुक्ति भी संभव है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अच्छे कार्यों के लिए रास्ते बनेंगे। अपने महत्वपूर्ण काम सुबह-सुबह ही निपटा लें। धन संबंधी मामलों में थोड़ी परेशानी आ सकती है। (शुभ अंक : 4, 6, 8)

धनु (Sagittarius) : आज आपके कामकाज सीमित तौर पर ही बन पाएंगे। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, इसलिए ध्यान दें। यात्रा और प्रवास का आपको सार्थक परिणाम मिलेगा। मेलजोल से काम निकालने की कोशिश लाभकारी रहेगी। कुछ आर्थिक चिंताएं कम होंगी। निवेशित धन से लाभ होने लगेगा। घर के सदस्य आपकी मदद करेंगे। (शुभ अंक : 5, 7, 9)

मकर (Capricorn) : आज आपको वाद-विवाद से बचने की आवश्यकता है। आपके हित के कामों में आ रही बाधा दोपहर के बाद दूर हो जाएगी। आपके काम आसानी से बनते चले जाएंगे और आगे के लिए भी रास्ते खुल जाएंगे। कहीं रुका हुआ धन वापस मिलने में मदद मिल सकती है। व्यर्थ की बातों में न पड़कर अपने काम पर ध्यान दें। (शुभ अंक : 2, 4, 6)

कुंभ (Aquarius) : आज आप सुखद समय का अनुभव करेंगे। खर्चों की अधिकता हो सकती है। शुभ कार्यों का आपको लाभदायक परिणाम मिलेगा। कामकाज की अधिकता रहेगी, लेकिन लाभ भी होगा और पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। व्यावसायिक उन्नति होगी और खुशियां बढ़ेंगी। ज्ञान प्राप्त करने का माहौल बनेगा। धार्मिक यात्रा के योग हैं। (शुभ अंक : 5, 6, 7)

मीन (Pisces) : आज आपकी धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। लाभ में आशातीत वृद्धि निश्चित है, लेकिन नकारात्मक विचारों से बचें। किसी पुराने संकल्प को पूरा करने का दिन है। निष्ठा से किया गया कार्य आपके पराक्रम और आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला होगा। आपकी इच्छित कार्य सफल होंगे। (शुभ अंक : 4, 6, 8)

Related Articles