Home » Jharkhand : झारखंड में कितने विश्वविद्यालय हैं? जाने यहां उन सबकी डिटेल्स

Jharkhand : झारखंड में कितने विश्वविद्यालय हैं? जाने यहां उन सबकी डिटेल्स

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

झारखंड पूर्वी भारत में स्थित एक राज्य है, जिसकी स्थापना 15 नवंबर 2000 को की गयी थी। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह देश का 15वां सबसे बड़ा राज्य है, साल 2021 में झारखंड की साक्षरता दर 66.41% थी, यदि झारखंड में यूनिवर्सिटी की बात करें, तो झारखंड में कुल 14 विश्वविद्यालय है। जिनमें एक केंद्रीय विश्वविद्यालय और 13 स्टेट विश्वविद्यालय हैं। आईये जानते हैं, झारखंड की इन यूनिवर्सिटीज के बारे में आगे।

झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUJ)

झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय रांची, झारखंड, भारत में स्थित एक केंद्रीय गहन अनुसंधान विश्वविद्यालय है। इस विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 2009 में भारत की संसद द्वारा की गई थी। यह यूनिवर्सिटी UG, PG और Phd प्रोग्राम करवाती है। यहां से आप इंजीनियरिंग, लाइफ साइंस, मास कम्युनिकेशन और अन्य प्रकार के स्ट्रीम से अपनी हायर एजुकेशन पूरी कर सकते है। यहां के स्टूडेंट्स का एक्सिस बैंक, जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड, एसीसी लिमिटेड जैसी बड़ी कंपनियों में प्लेसमेंट होता है।

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय:

इस विश्वविद्यालय की स्थापना 13 नवंबर 2017 को झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास द्वारा की गई थी। यह यूनिवर्सिटी UGC द्वारा एप्रूव्ड है। यह विश्वविद्यालय 21 पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज के साथ ग्रेजुएट प्रोग्राम भी प्रदान करता है। यहां से आप मैनेजमेंट, लॉ, फॉरेन लैंग्वेज, लाइफ साइंस, कंप्यूटर साइंस जैसी कई कोर्सेज कर सकते हैं। इन कोर्स में एडमिशन आप BBMKU प्रवेश परीक्षा, CUET और 12वीं के मार्क्स से ले सकते हैं। हालांकि यह पूरी तरह से कोर्स पर निर्भर करेगा।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय:

यह विश्वविद्यालय 1926 में स्थापित किया गया था, जिसे अब रांची कॉलेज से अपग्रेड किया गया है। इसका नाम भारतीय राजनीतिज्ञ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर रखा गया है। इसे NAAC द्वारा मान्यता प्राप्त है, एवं यहां के फ्लैग शिप कोर्स B.Sc और BA हैं।

कोल्हान विश्वविद्यालय:

कोल्हान विश्वविद्यालय की स्थापना रांची विश्वविद्यालय से अलग करके 13 अगस्त 2009 को की गई थी। इस यूनिवर्सिटी को भी NAAC द्वारा मान्यता दी गयी है। यह अनुसूचित जाति और जनजाति के विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देते हुए विश्वविद्यालय में शिक्षा प्रदान करता है। साथ ही यहां स्थानीय भाषा में शिक्षा दी जाती है।

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय:

जमशेदपुर में स्थित में यह विश्वविद्यालय सीतवंतो देवी महिला कल्याण संस्थान का हिस्सा है और इसकी स्थापना 2018 में हुई थी। इसे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा मान्यता प्राप्त है। एवं इस विश्वविद्यालय में 12 विभाग और एक शोध केंद्र है, जो विभिन्न ग्रेजुएट,पोस्टग्रेजुएट, डॉक्टरेट और डिप्लोमा पाठ्यक्रम प्रदान करता है।

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) जमशेदपुर

इस यूनिवर्सिटी को NIRF 2023 द्वारा भारत के टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में 101-150 का रैंक दी गयी है। इसके अलावा, इसे द वीक 2023 द्वारा भारत में तकनीकी विश्वविद्यालय श्रेणी में 27वां स्थान दिया गया है। यह झारखंड का टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज भी है।

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (BAU):

UGC द्वारा एप्रूव्ड यह यूनिवर्सिटी AIU की सदस्य भी है, इसकी स्थापना 1981 में रांची में की गयी थी, यह इसरो, इंडियनजर्नल्स.कॉम, वर्चुअल लैब्स, ई-ग्रंथ, साइंस डायरेक्ट, ई-एग्रीकल्चर आदि के साथ सहयोग के माध्यम से छात्रों को ई-लर्निंग सुविधाएं भी प्रदान करता है।

झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय:

रांची में स्थित इस यूनिवर्सिटी को JRSU नाम से भी जाना जाता है, सात विभागों के माध्यम से यह छात्रों को सर्टिफिकेट, यूजीसी, पीजी और अन्य पाठ्यक्रम प्रदान करता है। यहां के बीएससी और बीबीए प्रमुख पाठ्यक्रम हैं। यूनिवर्सिटी थ्योरेटिकल नॉलेज के साथ छात्रों की पर्सनल ग्रोथ में भी बहुत ध्यान देती है।

राधा गोविंद विश्वविद्यालय:

यह यूनिवर्सिटी रामगढ़ में स्थित है, यह छात्रों को यूजी, पीजी और अन्य पाठ्यक्रम में विज्ञान,आर्ट्स, इंजीनियरिंग आदि में कोर्स प्रदान किए जाते हैं। यहां 105 से अधिक फैकल्टी सदस्य हैं। एवं स्विमिंग पूल के साथ लड़कियों और लड़कों के लिए एक अलग से हॉस्टल की सुविधाएं है।

वाईबीएन विश्वविद्यालय:

रांची में स्थित YBN यूनिवर्सिटी एक राज्य-निजी विश्वविद्यालय है जिसकी स्थापना 2017 में हुई थी। यहां विभिन्न स्ट्रीम जैसे कि मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग, लॉ, फार्मेसी और अन्य विषयों में अध्ययन कराया जाता है। YBN यूनिवर्सिटी में प्रमुख कोर्सेज MBA और BTech हैं।

झारखंड राय विश्वविद्यालय:

यह एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी है जिसे NAAC द्वारा ग्रेड C दिया गया है, यहां से आप फार्मेसी, भौतिक चिकित्सा, विज्ञान और इंजीनियरिंग, फाइनेंस और मैनेजमेंट, कंप्यूटर साइंस और सूचना प्रौद्योगिकी, कृषि, एवं कानून में डिग्री प्राप्त कर सकते हैं।

रामकृष्ण मिशन विवेकानंद शैक्षणिक एवं शोध संस्थान:

इसे RKMVERI नाम से भी जाना जाता है, यह डीम्ड यूनिवर्सिटी है यहां से आप UG, PG और सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं इन कोर्सेज की फीस 8300 रुपये से 1,15300 रुपये तक होती है हालांकि यह कोर्स पर निर्भर करता है।

उषा मार्टिन विश्वविद्यालय:

रांची में स्थित उषा मार्टिन विश्वविद्यालय की स्थापना 2012 में की गयी थी, और इसे UGC द्वारा एक प्राइवेट विश्वविद्यालय के रूप में मान्यता प्राप्त है। साल 2023 प्लेसमेंट के दौरान यहां का हाईएस्ट पैकेज रूपये 10 LPA था।

एमिटी विश्वविद्यालय:

2016 में स्थापित, एमिटी यूनिवर्सिटी रांची, एमिटी एजुकेशन ग्रुप का एक मुख्य हिस्सा है। एमिटी रांची प्लेसमेंट 2023 के दौरान यहां का हाईएस्ट पैकेज रूपये 46.99 LPA था, जो पालोआल्टो कंपनी द्वारा ऑफर किया गया था।

Related Articles