जमशेदपुर : झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिला के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है। इसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। इसी बीच नगरपालिका चुनाव के नाम पर जिला प्रशासन ने 27 शिक्षकों को फरवरी से तीन अंचल कार्यालयों में क्लर्क के रूप में तैनात कर दिया था। मंगलवार को उपायुक्त के आदेश पर इन सभी शिक्षकों का प्रतिनियोजन रद्द कर दिया गया है।
इन शिक्षकों को 11 फरवरी 2025 को डीसी कार्यालय से आदेश जारी कर अंचल कार्यालयों में भेजा गया था। आदेश में कहा गया था कि इन्हें मतदाता सूची तैयार करने, बीएलओ ड्यूटी और अन्य प्रशासनिक कार्यों में लगाया गया है। ये सभी शिक्षक अंचल कार्यालयों के प्रधान लिपिक के अधीन काम कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार, जिन कार्यों के लिए इन्हें प्रतिनियुक्त किया गया था, वे काम काफी पहले ही पूरे हो चुके थे। इसके बावजूद ये शिक्षक कई दिनों तक अंचल कार्यालयों में क्लर्क बने रहे। अब प्रतिनियोजन रद्द होने के बाद सभी शिक्षकों को अपने मूल विद्यालय लौटने का निर्देश दिया गया है।
इस पूरे मामले पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि कुछ शिक्षक, जो ग्रामीण स्कूलों में पदस्थापित हैं या स्कूल से जुड़े काम नहीं करना चाहते, वे शहर में रहने के लिए सिफारिश के आधार पर अंचल कार्यालयों में प्रतिनियुक्त हो जाते हैं। शिक्षकों की कमी से जूझ रहे सरकारी स्कूलों में इस तरह की प्रतिनियोजन व्यवस्था से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
Jamshedpur Education Department : जानिए किस शिक्षक काे कहां प्रतिनियुक्त किया गया था
मानगाे अंचल कार्यालय में :
राजेश कुमार (प्रावि तलाबनी पटमदा), रवि नरेश प्रसाद (प्रावि पाथरडीह पटमदा), प्रकाश केशव (राष्ट्रपिता महात्मा गांधी मवि मानगाे), सुब्रत कुमार मल्लिक (प्रावि सिसदा पटमदा), सत्यजीत डे (प्रावि आमदापहाड़ी), अनिल कुमार चाैधरी (झंडा सिंह मवि मानगाे), श्याम सुंदर शर्मा (झंडा सिंह मवि मानगाे), अनिता महताे (आदर्श मवि महुलिया घाटशिला), परवेज अहमद ( बामनगोड़ा), शाहिद इकबाल (नजरिया स्कूल मानगाे) व अलाउद्दीन (आरपीजी मानगाे)।
Jamshedpur Education Department : जमशेदपुर अंचल कार्यालय में:
हरेंद्र कुमार सिंह (उमवि तिलामुड़ा पाेटका), राम नारायण (उमवि भाटिया बस्ती जमशेदपुर), केशव कुमार (प्रावि मुड़ाकाटी घाटशिला), उमेश रजक (उमवि घाैड़िया धालभूमगढ़), अमित महताे (प्रावि बड़डीहानपुर चाकुलिया), अजय कुमार सिंह (मवि सुकलाड़ा जमशेदपुर), अमरेंद्र कुमार सिंह (उमवि कालापाथर पाेटका), राॅबिन मंडल (प्रावि जामडीह पटमदा), प्रबाेध कुमार पाठक (मवि कामरासाई, पोटका) व भूपेंद्र सिंह मिन्हास (मवि चुडदा पटमदा)।
चाकुलिया अंचल कार्यालय में : विकास चंद्र महताे (उउवि बोड़ाम), अनिता बेरा (प्रावि सुनसनिया), बिधन चंद्र महताे (प्रावि कुचियासाेली), संदीप बेरा (उउवि लाेधासाेली), आशीष कुमार गिरि (उउवि माैउरबेरा) व आशीष कुमार साव (उमवि टुकड़ा)।
वर्जन:
चुनाव कार्य काे लेकर जिन शिक्षकाें काे अंचल कार्यालय में प्रशासन के स्तर से प्रतिनियुक्त किया गया था, अब वे वापस आ जाएंगे। यह हमारे लिए अच्छी बात है।
- आशीष पांडे, जिला शिक्षा अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम