Home » पति ने पत्नी समेत दो बच्चे की कर दी नृशंस हत्या, दो को किया घायल

पति ने पत्नी समेत दो बच्चे की कर दी नृशंस हत्या, दो को किया घायल

घटना का कारण बताया जा रहा घरेलू विवाद

by Rakesh Pandey
विवाहिता की गला दबाकर कर दी निर्मम हत्या
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

घाटशिला : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत मुसाबनी थाना क्षेत्र के अति सुदूरवरती गांव खड़ीयासांई में रविवार की लोमहर्षक घटना हुई। देर रात घरेलू विवाद के बाद पति ने पत्नी समेत दो बच्चों की कुल्हाड़ी से काटकर नृशंस हत्या कर दी, जबकि दो बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम रेफर कर दिया गया है, जबकि दो शव को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में रखा गया है। एक शव अभी गांव में ही पड़े होने की बात कही जा रही है।

पति ने हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी प्रकार बच गया है। शव एवं घायल बच्चों को परिजन लेकर घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचे है। घटना का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मुसाबनी थाना क्षेत्र के खड़ियासाई गांव में रविवार की देर रात पत्नी के साथ हुए विवाद के बाद पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी चिरू टुडू 31 वर्ष, शिरू 12 वर्ष, मंगल टुडू 5 वर्ष और मालती टुडू 10 वर्ष को कुल्हाड़ी से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसमें पत्नी चिरू टुडू एवं पुत्र शिरु टुडू की मौत घटनास्थल पर हो गई, जबकि मंगल टुडू एवं मालती टुडू को गंभीर अवस्था में स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए घाटशिला स्थित अनुमंडल अस्पताल लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल, जमशेदपुर रेफर किया गया है। चिकित्सक डॉ.जूली ने बताया कि घटना को कुल्हाड़ी से अंजाम दिया गया है। विवाद का कारण क्या है, यह पता नहीं चल पाया है।

Related Articles