Home » ICC Champions Trophy : जियो हॉटस्टार ने तोड़ा दर्शकों का रिकॉर्ड, 540 करोड़ बार देखे गए मैच

ICC Champions Trophy : जियो हॉटस्टार ने तोड़ा दर्शकों का रिकॉर्ड, 540 करोड़ बार देखे गए मैच

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

स्पोर्ट्स डेस्क : पाकिस्तान में आयोजित आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम ने शानदार जीत के साथ समापन किया। इस दौरान सभी मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट जियो हॉटस्टार पर किया गया और दर्शकों ने टूर्नामेंट का भरपूर आनंद लिया। इसने एक नया रिकॉर्ड बनाते हुए जियो हॉटस्टार पर 540 करोड़ से अधिक बार मैच देखे गए।

एक समय में 6.12 करोड़ लोग देख रहे थे लाइव मैच

जियो हॉटस्टार के डिजिटल सीईओ किरण मणि ने लिंक्डइन पर पोस्ट करते हुए बताया कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की यात्रा बेहद शानदार रही। इस टूर्नामेंट को 540 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया, कुल मिलाकर 11,000 करोड़ मिनट तक स्ट्रीम किया गया, और एक समय में 6.12 करोड़ लोग लाइव मैच देख रहे थे।

भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार जीता था खिताब

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल को 124.2 करोड़ बार देखा गया, जिसमें भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार खिताब जीता। इस मैच ने 6.12 करोड़ दर्शकों के साथ नया रिकॉर्ड कायम किया, जो डिजिटल स्ट्रीमिंग के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले, 2023 क्रिकेट विश्व कप फाइनल में 5.9 करोड़ दर्शकों का रिकॉर्ड बना था।

Read Also- IPL 2025 : अक्षर पटेल बने दिल्ली कैपिटल्स के नए कप्तान, होली के दिन मिला फैंस को तोहफा

Related Articles