जम्मू : जम्मू-कश्मीर में एक गंभीर और खतरनाक रैकेट सामने आया है, जिसमें रोहिंग्या लड़कियों को अवैध तरीके से शादी के लिए खरीदा जा रहा है। यह रैकेट लंबे समय से सक्रिय है, और इसमें बांग्लादेश और म्यांमार से लड़कियों को झूठे वादे और सपने दिखाकर जम्मू-कश्मीर लाया जाता है। बाद में इन लड़कियों की शादी मानसिक या शारीरिक रूप से अक्षम पुरुषों से करा दी जाती है, जिनके लिए शादी करना असंभव होता है। इन लड़कियों की कीमत 20,000 रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक बताई जा रही है।
पुलिस ने किय नेटवर्क का खुलासा
पिछले कुछ महीनों में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ऐसे कई नेटवर्कों का खुलासा किया है, जो इस रैकेट के जरिए रोहिंग्या लड़कियों को अवैध रूप से देश के विभिन्न हिस्सों में लाकर उन्हें जबरदस्ती “दुल्हन” बना रहे हैं। ताजा मामले में, कोलकाता में रेलवे पुलिस ने अब्दुल रहमान नाम के एक बांग्लादेशी रोहिंग्या मुस्लिम को गिरफ्तार किया, जो कश्मीर में मजदूरी करने के बाद दो 12 साल की बच्चियों को अपने साथ कश्मीर ले जा रहा था। यह बच्चियां किसी तरह से पुलिस के हाथ लग गईं, लेकिन ऐसे कितने ही मामलों में पुलिस को भनक तक नहीं लग पाती।
अब 148 रोहिंग्या लड़कियों की हुई शादी
अभी तक की जानकारी के मुताबिक, दिसंबर 2024 तक जम्मू में 24 और कश्मीर में 124 रोहिंग्या लड़कियों की शादी हो चुकी है। इन मामलों में ज्यादातर लड़कियों को उन पुरुषों से शादी करने के लिए मजबूर किया जाता है, जो उम्र में उनसे कई साल बड़े होते हैं और जिनके पास सही मानसिक स्थिति नहीं होती। विशेषज्ञों का मानना है कि यह एक खतरनाक स्थिति बन सकती है, और पाकिस्तान इसका फायदा उठा सकता है। यह रैकेट जम्मू-कश्मीर में सामाजिक और सुरक्षा के लिहाज से बड़ा खतरा बन सकता है।
Read Also- फंदे से उतार महिला को ले पहुंचे अस्पताल, एंबुलेंस का गेट नहीं खुलने से हो गई मौत