Home » Illegal Mining : रामगढ़ में अवैध कोयला खनन पर कड़ा प्रहार, 143 अवैध मुहाने और 11 सुरंगें बंद

Illegal Mining : रामगढ़ में अवैध कोयला खनन पर कड़ा प्रहार, 143 अवैध मुहाने और 11 सुरंगें बंद

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़ : रामगढ़ जिले में अवैध कोयला खनन पर रोक लगाने के लिए उपायुक्त चंदन कुमार के नेतृत्व में एक बड़ा कदम उठाया गया है। जिले के विभिन्न हिस्सों में अवैध कोयला खनन को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय प्रशासन ने चिन्हित अवैध मुहानों को बंद करने का कार्य तेज कर दिया है।

उपायुक्त चंदन कुमार, एसपी अजय कुमार, एसडीओ अनुराग कुमार तिवारी, डीएमओ निशांत अभिषेक सहित अन्य अधिकारियों ने मांडू प्रखंड के बसंतपुर क्षेत्र में स्थित कोतरे के इलाके में अवैध खनन स्थलों की पहचान की है। इसके बाद शनिवार से इस अभियान की शुरुआत की गई है, जो सोमवार की रात तक जारी रहा। इस अभियान में कुल 2625 किलोग्राम ब्लास्टिंग सामग्री का उपयोग किया गया, जिसके परिणामस्वरूप 143 अवैध मुहाने और 11 सुरंगों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया।

रविवार को बंद किए गए थे 21 अवैध मुहाने व दो सुरंग

रविवार को 21 अवैध मुहानों और 2 सुरंगों को बंद करने का कार्य पूरा किया गया था, जबकि सोमवार तक यह अभियान अन्य क्षेत्रों में भी फैल गया। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी है। पदाधिकारी लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं और नए अवैध मुहाने की पहचान कर उन्हें बंद करने की कोशिश की जा रही है।

अवैध खनन बन चुका है बड़ी समस्या

रामगढ़ में अवैध खनन एक बड़ी समस्या बन चुकी थी, जिसके कारण पर्यावरणीय नुकसान के साथ-साथ स्थानीय लोगों के जीवन पर भी असर पड़ रहा था। प्रशासन की इस कार्रवाई से उम्मीद की जा रही है कि अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित होगा और क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक सकारात्मक बदलाव आएगा। जिला प्रशासन ने इस अभियान को जारी रखने और अवैध खनन गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक लगाने का संकल्प लिया है। इसके साथ ही अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की है, ताकि इस अवैध खनन को पूरी तरह से समाप्त किया जा सके।

Read also Ukraine: यूक्रेन को अमेरिकी सैन्य सहायता पर रोक

Related Articles