Home » UP Weather Update : आंधी-तूफान के बाद 75 जिले फिर ग्रीन जोन में पहुंचे, IMD का अलर्ट जारी

UP Weather Update : आंधी-तूफान के बाद 75 जिले फिर ग्रीन जोन में पहुंचे, IMD का अलर्ट जारी

by Anurag Ranjan
Jharkhand Weather Update
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

लखनऊ : मार्च महीने की शुरुआत होते ही उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर से पलटी मारी है। तेज हवाओं और हल्की बारिश के बाद अब प्रदेश के 75 जिले ग्रीन जोन में शामिल हो गए हैं। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, 2 मार्च को प्रदेश के सभी जिलों में मौसम साफ रहेगा और अगले पांच दिनों तक ऐसा ही रहने की संभावना है।

आज रात सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 2 मार्च की देर रात एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर और पश्चिम भारत में सक्रिय होगा, जिससे यूपी के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों के तापमान में थोड़ा बदलाव हो सकता है। हालांकि, आगामी 4-5 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। अधिकतम तापमान में भी अगले 48 घंटों में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

प्रमुख शहरों का तापमान

लखनऊ में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19.4 डिग्री सेल्सियस, आगरा में 28.8/16.1, कानपुर में 30.2/18.0, मेरठ में 23.8/15.0 और वाराणसी में 29.4/19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है सर्वाधिक ठंडा स्थान बलिया रहा, जहां न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, झांसी में सर्वाधिक गर्मी पाई गई, जहां अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

Read Also- Jharkhand Weather Update : झारखंड में गर्मी की दस्तक : 2-4 दिन और राहत के बाद बढ़ेगी गर्मी, जानें राज्य के मौसम का ताजा अपडेट

Related Articles