रांची/Important Meeting of RSS: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की ओर से रांची में एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। यह बैठक 12 से 14 जुलाई तक चलेगी, जिसमें देशभर से प्रांत प्रचारक शामिल होंगे। वहीं, इसमें मुख्य रूप से संघ प्रमुख मोहन भागवत हिस्सा लेंगे। उनके अलावा सरकार्यवाहक दतात्रेय होसबोले सहित संघ के तमाम बड़े पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
Important Meeting of RSS: झारखंड में बैठक को माना जा रहा अहम
झारखंड में इस बैठक के आयोजन को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसमें कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। इसमें संगठन विस्तार से लेकर कई मुद्दे शामिल होंगे। इससे पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील अंबेकर ने बुधवार को रांची के सरला बिरला विश्वविद्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर भी जानकारी साझा की थी।
Important Meeting of RSS: समाज के सभी वर्गों को लेकर चलता है संघ
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील अंबेकर ने मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि आरएसएस समाज के सभी वर्गों को लेकर चलता है। साथ ही सामाजिक जीवन के सभी विषयों पर चिंतन भी करता है, जिसकी चर्चा संघ की प्रमुख बैठकों में भी होती है। शुक्रवार से रांची में शुरू होने वाली बैठक में संगठन विस्तार और शताब्दी वर्ष समारोह कई कई मुद्दों पर चर्चा होगी।
Important Meeting of RSS: देश में होंगी आरएसएस की एक लाख शाखाएं
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि अभी हमारी 73,000 शाखाएं हैं और इसे बढ़ाकर एक लाख तक ले जाने का लक्ष्य है। बैठक में इसपर विस्तार से चर्चा होगी। इसके साथ ही इस बैठक में आरएसएस प्रशिक्षण शिविरों की भी समीक्षा की जाएगी।
Important Meeting of RSS: 2025 की विजयादशमी पर आरएसएस के पूरे होंगे 100 साल
सुनील अंबेकर ने कहा कि साल 2025 के विजयादशमी पर आरएसएस की स्थापना के 100 साल पूरे हो जाएंगे। ऐसे में इस मौके पर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसको लेकर तैयारी अभी से ही शुरू हो गई है। वहीं, इस बैठक में भाग लेने के लिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत रांची पहुंच चुके हैं। मंगलवार को रांची पहुंचने पर संघ के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
Read also:- कल अनंत-राधिका की शादी, जानें दुनिया की सबसे महंगी शादी की तैयारी के बारे में