Home » Dumka Rape Case : महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में खोजी कुत्ते के सहारे हत्यारों तक पहुंचेगी पुलिस

Dumka Rape Case : महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में खोजी कुत्ते के सहारे हत्यारों तक पहुंचेगी पुलिस

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका : दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र में एक महिला की अर्धनग्न लाश मिली है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। महिला रविवार दोपहर नदी में स्नान करने गई थी, लेकिन इसके बाद वह नहीं लौटी। सोमवार को उसका शव मिला, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है और उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई है। मंगलवार को पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है। खोजी कुत्ते की मदद ली जा रही है।

महिला के हैं चार बच्चे

महिला के चार बच्चे हैं और वह मजदूरी करती थी। हर रोज की तरह वह दोपहर बाद नहाने के लिए नदी गई थी, लेकिन इसके बाद वह नहीं लौटी। जब महिला के पति ने ग्रामीणों को सारी बात बताई, तो उन्होंने रात के बारह बजे तक नदी के आसपास और बगल के कुछ गांव तक उसकी खोजबीन की, लेकिन महिला का कुछ पता नहीं चला।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मिल सकता है क्लू

सोमवार को फिर परिजन और ग्रामीण दोबारा खोजबीन में जुट गए और इसी क्रम में काठीकुंड थाना क्षेत्र की नदी किनारे झाड़ियों के बीच अर्धनग्नावस्था में महिला के शव को ग्रामीणों ने देखा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Read also Naxal Violence : सुकमा में नक्सलियों की कायराना हरकत : पूर्व विधायक के ससुर की हत्या, दो नक्सली ढेर

Related Articles