स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने शानदार दोहरा शतक (200*) जड़कर नया इतिहास रच दिया। गिल ने सिर्फ 311 गेंदों में यह कारनामा किया, जिसमें उनके बल्ले से 21 चौके और 2 छक्के निकले। यह उनके टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है।
Shubman Gill : गिल ने तोड़ा अजहरुद्दीन का 35 साल पुराना रिकॉर्ड
शुभमन गिल अब इंग्लैंड में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज और कप्तान बन गए हैं। उन्होंने 1990 में मोहम्मद अजहरुद्दीन द्वारा बनाया गया रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया।
इंग्लैंड में भारतीय कप्तानों द्वारा बनाए गए सर्वोच्च टेस्ट स्कोर
रैंक | खिलाड़ी | स्कोर | वर्ष |
---|---|---|---|
1 | शुभमन गिल | 200* | 2025 |
2 | मोहम्मद अजहरुद्दीन | 179 | 1990 |
3 | विराट कोहली | 149 | 2018 |
SENA देशों में भारतीय कप्तानों के हाईएस्ट स्कोर
रैंक | खिलाड़ी | स्कोर | विरोधी टीम | वर्ष |
---|---|---|---|---|
1 | शुभमन गिल | 200* | इंग्लैंड | 2025 |
2 | मोहम्मद अजहरुद्दीन | 192 | न्यूजीलैंड | 1990 |
3 | मोहम्मद अजहरुद्दीन | 179 | इंग्लैंड | 1990 |
4 | सचिन तेंदुलकर | 169 | साउथ अफ्रीका | 1997 |
5 | विराट कोहली | 153 | साउथ अफ्रीका | 2018 |
6 | विराट कोहली | 149 | इंग्लैंड | 2018 |
कप्तानी में गिल दिखा रहे शानदार फॉर्म
रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद शुभमन गिल (Shubman Gill) को टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी गई, और उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। पहले टेस्ट (लीड्स) में गिल ने 147 रन की शानदार पारी खेली थी (227 गेंदों में, 19 चौके, 1 छक्का)। दूसरी पारी में वह 8 रन पर आउट हो गए थे, हालांकि टीम इंडिया जीत दर्ज करने में असफल रही थी।