Home » French Rafale planes : नौसेना को मिलेगी 26 फ्रांसीसी राफेल विमानों की खेप, 64 हजार करोड़ रुपये होंगे खर्च

French Rafale planes : नौसेना को मिलेगी 26 फ्रांसीसी राफेल विमानों की खेप, 64 हजार करोड़ रुपये होंगे खर्च

by Birendra Ojha
Rafel
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : भारतीय नौसेना को 26 राफेल-M विमानों की खेप जल्द ही मिलने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने सरकार से सरकार के बीच सौदे के अंतर्गत 64 हजार करोड़ रुपये की लागत से भारतीय नौसेना के लिए 26 राफेल- M विमानों की खरीद को स्वीकृति प्रदान कर दी है। विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर इन विमानों की तैनाती की जाएगी।

सिंगल और डबल सीटर विमान होंगे शामिल

भारतीय नौसेना के लिए फ्रांस से कुल 64 हजार करोड़ रुपये के 26 राफेल-M विमानों की खरीद को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस सौदे के अंतर्गत 22 सिंगल सीटर और 4 डबल सीटर वाले विमान शामिल होंगे। इसे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने सरकार से सरकार के बीच सौदे के अंतर्गत स्वीकृति प्रदान की है। इन विमानों की तैनाती विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर की जाएगी।

भारत के लिए महत्वपूर्ण सौदा

भारत ने 26 राफेल- M विमानों की खरीद का यह सौदा फ्रांस से किया है। वही राफेल विमानों की खरीद में फ्रांस सरकार की तरफ से भारतीय नौसेना के लिए हथियार, सिम्युलेटर, सहायक उपकरण सहित पायलटों की ट्रेनिंग और लॉजिस्टिक सपोर्ट भी इसमें शामिल होगा। इन विमानों को डसाॅल्ट एविएशन द्वारा निर्मित किया जा रहा है। अनुबंध पर हस्ताक्षर होने के 37 से 65 महीनों के अंदर इन विमानों की आपूर्ति कर दी जाएगी। राफेल- M विमानों की खरीद हिंद प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभुत्व के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है।

साल 2031 तक मिल जाएंगे सभी विमान

राफेल-M एक शक्तिशाली विमान है। इसे विपरीत समुद्री वातावरण में भी विमान वाहक पोत से संचालन के दृष्टिकोण से निर्मित किया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में रक्षा खरीद परिषद पूर्व में ही इस खरीद प्रस्ताव को अपनी स्वीकृति प्रदान कर चुका है। अब केवल अनुबंध पर हस्ताक्षर की औपचारिकता पूरी होना बाकी है। इसके बाद आगामी वर्ष 2029 के अंत से इन विमानों की आपूर्ति शुरू होगी। वही वर्ष 2031 तक सभी विमान भारतीय नौसेना को मिल जाएंगे।

Read Also- Dhanbad News : SNMMCH के डॉक्टरों ने इमरजेंसी सेवा कर दी ठप, चिकित्सा व्यवस्था चरमराई

Related Articles