Home » India Pakistan Ceasefire: जानें क्या होता है सीजफायर और क्यों यह जरूरी है

India Pakistan Ceasefire: जानें क्या होता है सीजफायर और क्यों यह जरूरी है

भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर कई बार तनाव बढ़ जाता है, जिससे दोनों तरफ जान-माल का नुकसान होता है। ऐसे में सीजफायर एक प्रभावी उपाय है जिससे शांति स्थापित की जा सकती है।

by Anurag Ranjan
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

सेंट्रल डेस्क: भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव के बीच एक अहम फैसला सामने आया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि दोनों देशों के बीच सीजफायर (Ceasefire) लागू हो गया है। इसका मतलब है कि अब सीमा पर कोई गोलीबारी या आक्रामक कार्रवाई नहीं होगी।

सीजफायर क्या होता है? (What is Ceasefire?)

सीजफायर का अर्थ होता है युद्धविराम। जब दो देश आपस में संघर्ष या युद्ध की स्थिति में होते हैं, तब वे आपसी सहमति से एक समझौते पर पहुंचते हैं जिसमें दोनों पक्ष हथियारों का इस्तेमाल रोक देते हैं। यह समझौता स्थायी या अस्थायी हो सकता है।

इस प्रक्रिया में किसी आधिकारिक संधि की ज़रूरत नहीं होती, बल्कि यह दोनों देशों की आपसी सहमति पर आधारित होता है। इसका उद्देश्य सीमा पर शांति बहाल करना होता है और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना होता है।

सीजफायर क्यों जरूरी है?

भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर कई बार तनाव बढ़ जाता है, जिससे दोनों तरफ जान-माल का नुकसान होता है। ऐसे में सीजफायर एक प्रभावी उपाय है जिससे शांति स्थापित की जा सकती है। यह कदम विशेष रूप से तब अहम होता है जब कूटनीतिक बातचीत की शुरुआत करनी होती है।

विदेश मंत्रालय का बयान

10 मई को विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि भारत और पाकिस्तान ने आपसी सहमति से युद्धविराम (Ceasefire Agreement) को स्वीकार किया है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत आतंकवाद के खिलाफ अपनी सख्त नीति पर कायम रहेगा।

Read Also: India-Pakistan ceasefire : भारत-पाकिस्तान शाम 5 बजे युद्धविराम लागू, अमेरिका ने की मध्यस्थता

Related Articles