नई दिल्ली: India Win T-20 World Cup 2024 : भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार T- 20 विश्व कप का विजेता बन गया है। बारबाडोस में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में सात रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे। भारत की ओर से सबसे अधिक रन विराट कोहली ने 76 रन बनाया। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर सिर्फ 169 रन बना सकी। वहीं भारत के जीत के साथ ही आधी रात को देश में दीपावली मनिहार तरफ पटाखे की बोझ सुनाई देने लगी लोग जश्न मनाने के लिए सड़कों पर आ गए।
India Win T-20 World Cup 2024 :जीते जीते हारा अफ्रीका:
एक समय था जब अफ्रीका जीत के बिल्कुल करीब था। लेकिन 17वें ओवर में भारत ने मैच पलटा। 16 ओवर तक दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट पर 151 रन बना लिए थे। तब मिलर और क्लासेन क्रीज पर थे। ऐसे में आखिरी 24 गेंद में दक्षिण अफ्रीका को 26 रन बनाने थे। लेकिन 17वें ओवर में हार्दिक ने क्लासेन को आउट किया और मात्र चार रन दिए।
18वें ओवर में बुमराह ने यानसेन को आउट किया और दो रन दिए। 19वें ओवर में अर्शदीप ने चार रन दिए। आखिरी ओवर में दक्षिण अफ्रीका को 16 रन चाहिए थे। हार्दिक ने पहली ही गेंद पर मिलर को आउट किया। दूसरी गेंद पर रबाडा ने चार रन बटोरे। तीसरी गेंद पर रबाडा ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर महाराज ने एक रन लिया। इसकी अगली गेंद वाइड रही। पांचवीं गेंद पर हार्दिक ने रबाडा को आउट किया। इसके बाद अंतिम गेंद पर एक रन आया और भारत ने सात रन से मैच जीत लिया।
India Win T-20 World Cup 2024 :17 साल बाद T-20 का भारत बना विजेता:
इस जीत के साथ भारत ने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर दिया। भारत ने इससे पहले 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। जबकि, भारत ने 17 साल बाद T-20 विश्व कप जीता है। 13 साल बाद कोई विश्व कप जीता है। 2011 में भारत ने वनडे विश्व कप जीता था।
India Win T-20 World Cup 2024 : विराट ने कहा यह मेरा आखिरी T-20 विश्वकप:
विराट कोहली ने मैच के बाद कह दिया है कि यह उनका आखिरी T- 20 विश्व कप है। उन्होंने कहा- यह मेरा आखिरी T -20 वर्ल्ड कप था, हम यही हासिल करना चाहते थे।
एक दिन आपको ऐसा महसूस होता है कि आप दौड़ नहीं सकते और ऐसा होता है, ऊपर वाला महान है। अभी नहीं तो कभी नहीं जैसी स्थिति थी। आप रोहित जैसे खिलाड़ी को देखें, उसने 9 T- 20 विश्व कप खेले हैं और यह मेरा छठा विश्व कप है। वह इसके लायक है।