Home » Inter School And College Karate Championship : 60 स्वर्ण पदक के लिए भिड़ेंगे 320 खिलाड़ी, इंटर स्कूल एंड कॉलेज कराटे चैंपियनशिप 22 से

Inter School And College Karate Championship : 60 स्वर्ण पदक के लिए भिड़ेंगे 320 खिलाड़ी, इंटर स्कूल एंड कॉलेज कराटे चैंपियनशिप 22 से

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : सिकोकई कराटे इंटरनेशनल झारखंड और इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकादमी (इमा) के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 22 मार्च से चैंपियनशिप का आयोजन होगा। रांची के संत जोसेफ क्लब की मेजबानी में आयोजित इमा कप इंटर स्कूल एंड कॉलेज कराटे चैंपियनशिप की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है।

झारखंड के अलावा पड़ोसी राज्य के कराटे खिलाड़ी भी इस चैंपियनशिप में भाग ले रहे हैं। इस चैंपियनशिप में लगभग 320 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना हैं। जिसमें रांची के 180 खिलाड़ी शामिल है। कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के ट्राईबल एंड माइनॉरिटी डेवलपमेंट कमीशन के चेयरमैन सह इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकादमी के तकनीकी निदेशक शिहान सुनील किस्पोट्टा ने कहा कि इस चैंपियनशिप में 60 स्वर्ण पदक के लिए 320 खिलाड़ी आपस में भिड़ेंगे। चैंपियनशिप के सफल संचालन के लिए राष्ट्रीय स्तर के जज एवं रेफरी शामिल होंगे।


22 मार्च को चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व उप महापौर अजयनाथ शाहदेव के द्वारा किया जाएगा। यह भी कहा कि रांची के खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। रांची के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों से लगभग 180 खिलाड़ी इस चैंपियनशिप में भाग ले रहे हैं। खिलाड़ी काता स्पर्धा में आयु वर्ग से और कुमिते स्पर्धा में वजन वर्ग से इस चैंपियनशिप में भाग लेंगे। इस चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले झारखंड के खिलाड़ी आगामी 3 और 4 मई को रांची के खेलगांव में आयोजित होने वाले ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Read Also- International Masters League Final: वेस्टइंडीज के खिलाफ फाइनल आज, क्या सचिन की कप्तानी में एक और ट्रॉफी पर कब्जा करेगा भारत?

Related Articles