Home » International Bhojpuri Seminar: अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगोष्ठी का आयोजन कल, देश-विदेश से विद्वान और विशेषज्ञ होंगे शामिल

International Bhojpuri Seminar: अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगोष्ठी का आयोजन कल, देश-विदेश से विद्वान और विशेषज्ञ होंगे शामिल

इस संगोष्ठी में अनेक ख्यातिप्राप्त विद्वान, जैसे अखिल भारतीय भोजपुरी सम्मेलन के अध्यक्ष बृज भूषण मिश्र, प्रो. जय कांत सिंह “जय”, मनोज भाऊक, केशव मोहन पांडेय, जलज अनुपम, गोपाल ठाकुर, प्रो. राम नारायण त्रिपाठी, प्रो. प्रभाकर सिंह (बीएचयू) और अन्य वक्ता अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।

by Anurag Ranjan
रविवार को एक दिवसीय “अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगोष्ठी” का आयोजन किया जाएगा।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

गोरखपुर : भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (भाई) और दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को एक दिवसीय “अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगोष्ठी” का आयोजन किया जाएगा। यह संगोष्ठी “भोजपुरी साहित्य एवं देशज आधुनिकता” विषय पर संवाद भवन, गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित होगी। इसमें देश-विदेश से विद्वान और विशेषज्ञ शामिल होंगे।

कुलपति प्रो.पूनम टंडन करेंगी अध्यक्षता

इस अवसर पर भोजपुरी के लिए समर्पित साहित्यकार, लेखक, समीक्षक एवं गीतकारों को सांसद रवि किशन शुक्ल द्वारा ‘माटी के लाल’ से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. सरिता बुधु (पूर्व अध्यक्ष, भोजपुरी स्पीकिंग यूनियन, मॉरीशस) होंगी। वहीं, उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता कुलपति प्रो.पूनम टंडन करेंगी।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संदर्भ में इस संगोष्ठी का उद्देश्य क्षेत्रीय भाषाओं, विविधता, सांस्कृतिक पहचान और उनके संरक्षण की महत्ता को रेखांकित करना है। इसके तहत अंग्रेजी और भोजपुरी साहित्य के अंतर्संबंधों पर भी विशेष चर्चा होगी, जिससे वैश्विक स्तर पर भाषा और संस्कृति के अध्ययन को नए दृष्टिकोण मिल सकें। इस आयोजन के लिए अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. अजय कुमार शुक्ल और “भाई” के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश श्रीवास्तव ने कुलपति प्रो. पूनम टंडन को औपचारिक निमंत्रण दिया। कुलपति ने इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों को बधाई दी।

बिदेसिया का होगा मंचन

संगोष्ठी के संयोजकों ने बताया कि इस संगोष्ठी में अनेक ख्यातिप्राप्त विद्वान, जैसे अखिल भारतीय भोजपुरी सम्मेलन के अध्यक्ष बृज भूषण मिश्र, प्रो. जय कांत सिंह “जय”, मनोज भाऊक, केशव मोहन पांडेय, जलज अनुपम, गोपाल ठाकुर, प्रो. राम नारायण त्रिपाठी, प्रो. प्रभाकर सिंह (बीएचयू) और अन्य वक्ता अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। सांस्कृतिक सत्र के अंतर्गत सायं सात बजे पारंपरिक संस्कार गीतों की प्रस्तुति के साथ भिखारी ठाकुर कृत “बिदेसिया” का नाट्य मंचन किया जाएगा, जिसका निर्देशन मानवेंद्र त्रिपाठी करेंगे। इस अवसर पर भोजपुरी साहित्य और संस्कृति में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्व को “माटी के लाल” सम्मान से भी नवाजा जाएगा।

ये होंगे सम्मानित

प्रो. ब्रजभूषण मिश्र, प्रो. जयकांत सिंह जय, डॉ.. गोपाल ठाकुर (नेपाल), मनोज भावुक, केशव मोहन पांडेय (दिल्ली), प्रो. राम नारायण त्रिपाठी (गाजीपुर), यशिंद्र प्रसाद (पटना), कनक किशोर (रांची), संगीत सुभाष (गोपालगंज) एवं सुभाष यादव (गोरखपुर) को सम्मानित किया जाएगा।

Read Also: Gorakhpur Literary Festival : शास्त्रीय संगीत और कथक से हुआ समापन, कई हस्तियों का हुआ सम्मान

Related Articles