Home » ईरान के कब्जे वाले जहाज में फंसे भारतीय ने घरवालों से की बात, फोन और लैपटॉप के इस्तेमाल पर रोक

ईरान के कब्जे वाले जहाज में फंसे भारतीय ने घरवालों से की बात, फोन और लैपटॉप के इस्तेमाल पर रोक

by The Photon News Desk
Iran ship
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली/Iran ship: ईरान ने इजरायल के एक सामान लोडेड जहाज को 13 अप्रैल को जब्त कर लिया था। इस एमएससी एरीज के मालवाहक जहाज में 17 भारतीय नाविक सवार थे। सभी ईरान के कब्जे में हैं। सोमवार को भारतीय नाविक ने अपने परिजनों से बात की थी।

ईरान और इजरायल में तनाव चल रहा है। ऐसे में इन्हें छुड़ाने के लिए विदेश मंत्रालय कार्य कर रहा है। बुधवार को भारतीय दूतावास के प्रयास से ईरान ने एक भारतीय नागरिक को अपने परिजनों से बात करने की अनुमति दी। भारतीय नाविक ने अपने भाई से बात की। भारतीय अधिकारियों ने फोन चलाने की अनुमति देने का अनुरोध किया।
ईरान के कब्जे में लिए जहाज में सवार भारतीय नाविक के भाई माइकल ने बताया कि भारतीय अधिकारियों ने ईरानी अधिकारियों से मुलाकात की है। सोमवार को भाई से बात कराई गई। भारतीय अधिकारियों ने जहाज में सवार भारतीय नाविकों को हर एक घंटे मोबाइल और लेपटॉप इस्तेमाल करने देने का अनुरोध किया है। भारतीय नागरिकों को फोन और लेपटॉप या किसी कम्युनिकेशन वाली चीजों के इस्तेमाल से मना किया गया।

Iran ship: अब्बास बंदरगाह पर जहाज को रखा गया है

माइकल ने बताया कि उनके भाई ने उनसे कहा है कि ईरानी अधिकारियों ने भारतीय नागरिकों को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया है। जहाज में भोजन का पर्याप्त भंडार है। अब्बास बंदरगाह के तट पर जहाज को रोका गया है। माइकल ने कहा कि उनका भाई ऑपरेशन ड्यूटी को फॉलो कर रहा है। हम उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं, क्योंकि उस इलाके में काफी तनाव है। भारती अधिकारियों पर भरोसा है कि वे सभी को सुरक्षित वापस ले आएंगे।

होर्मुज जलडमरूमध्य के पास जहाज को जब्त किया गया था

एमएससी एरीज के जहाज को ईरान ने 13 अप्रैल को होर्मुज जलडमरूमध्य के पास कब्जे में लिया था। रिवॉल्यूशनरी गार्डों ने जहाज की जब्ती की थी। जानकारी के अनुसार जहाज के चालक दल में सवार अधिकतर केरल के हैं। इनमें पीवी धनेश, श्यामनाथ, सुमेश के केरल राज्य का निवासी होने की पुष्टि की गई है। जहाज कंपनी एमएससी ने कहा, जहाज में 25 सदस्यों का चालक दल है। अभी सभी ठीक हैं, उन्हें सुरक्षित निकालने का प्रयास कंपनी कर रही है।

READ ALSO : साहिबगंज में झामुमो नेता पर केस दर्ज: पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर की थी विवादित टिप्पणी,जानें क्या कहा

Related Articles