Home » Jharkhand Road Accident : ट्रक की चपेट में आकर IRB जवान की हुई मौत-ड्यूटी खत्म कर साइकिल से जा रहा था घर

Jharkhand Road Accident : ट्रक की चपेट में आकर IRB जवान की हुई मौत-ड्यूटी खत्म कर साइकिल से जा रहा था घर

by Rajesh Choubey
jharkhand road accident
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

घाटशिला : पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी में आईआरबी-2 चाईबासा के मुसाबनी मुख्यालय कैंप में कार्यरत जवान सुधीर कुमार सिंह (28 वर्ष) की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। यह घटना मुसाबनी-घाटशिला मुख्य सड़क पर मुसाबनी के ताजमहल होटल के समीप हुई। घटना सोमवार की शाम लगभग 4.30 बजे हुई। सुधीर कुमार कैंप से ड्यूटी खत्म कर साइकिल से मुसाबनी के शास्त्रीनगर स्थित घर जा रहा था। वह वहां किराये के मकान में रहता था।

घर जाने के क्रम में पीछे से आ रहे ट्रक से उसकी साइकिल में धक्का लगा, जिससे वह गिर गया। फिर ट्रक का पिछला चक्का उसके सिर पर चढ़ गया। सिर कुचल जाने से जवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने ट्रक को रोक लिया और घटना की सूचना थाना को दी। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। सुधीर का शव अनुमंडल अस्पताल, घाटशिला ले जाया गया। सुधीर भोजपुर जिला के जहनपुर गांव के मूल निवासी थे। वर्ष 2019 में वह आईआरबी (इंडियन रिजर्व बटालियन) में भर्ती हुए थे। एक वर्ष पूर्व ही सुधीर की शादी हुई थी।

Read Also- Jharkhand Godda Supari Killing : गोड्डा के मिर्जाचौकी ग्राम प्रधान की डेढ़ लाख की सुपारी लेकर की गई थी हत्या, सात गिरफ्तार

Related Articles