Pawan Singh Third Marriage : भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह अपने दमदार सिंगिंग व एक्टिंग के लिए तो जाने ही जाते हैं, लेकिन इससे भी अधिक एक्टर अपनी लव लाइफ और अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। पवन सिंह की पॉपुलैरिटी इतनी है कि उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस घंटों-घंटों इंतजार करते हैं।
चांदनी सिंह के पीआरओ ने कहा-
अब खबर है कि पवन सिंह ने तीसरी बार शादी कर ली है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उनकी पत्नी ज्योति सिंह के रहते हुए ही उन्होंने चर्चित भोजपुरी अभिनेत्री चांदनी सिंह संग तीसरी शादी रचा ली है। इन अफवाहों के बीच चांदनी सिंह के पीआरओ शशिकांत सिंह और रंजन सिन्हा ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे पूरी तरह से बेबुनियाद और झूठा बताया है। दरअसल, पवन सिंह की शादी की खबरें उनके माता के दिए हुए बयान के वायरल होने के बाद शुरू हुई।
शशिकांत सिंह और रंजन सिन्हा ने कहा, ‘पवन सिंह और चांदनी सिंह की शादी की खबर पूरी तरह से गलत है। चांदनी का पूरा ध्यान इस वक्त सिर्फ अपने कॅरियर पर है। वह अच्छे-अच्छे प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि पवन सिंह का फिलहाल अपनी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। ऐसे में इस तरह की अफवाहें फैलाना न सिर्फ गलत है, बल्कि दूसरे को असहज करने वाली बात है’।
पवन सिंह संग क्यों जुड़ा चांदनी का नाम
गौरतलब है कि चांदनी सिंह और पवन सिंह के अफेयर की खबरें तब उड़ी, जब एक्ट्रेस भोजपुरी स्टार के जन्मदिन में पहुंची थी। उनके हाथों में मेहंदी लगी हुई थी। पार्टी में चांदनी को पवन सिंह के परिवार के साथ एंजॉय करते हुए देखा गया था। हालांकि अब पीआरओ ने साफ कर दिया है कि जब वह शादी करेंगी या उनका कोई बॉयफ्रेंड होगा, तब वह जरूर इसे ऑफिशियली शेयर करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि शादी की अफवाहें बस दोनों स्टार्स को बदनाम करने के लिए किए जा रहे हैं।
कौन है चांदनी सिंह
चांदनी सिंह एक अभिनेत्री और प्रतिभाशाली, स्वतंत्र मेकअप आर्टिस्ट हैं। चांदनी सिंह ब्लॉकबस्टर मूवी बद्रीनाथ (2019), बंसी बिरजू और शुभ विवाह जैसी कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्म में काम भी कर चुकी हैं। चांदनी सिंह ने पहली बार 2018 के एल्बम ‘पलंग करे चोय चोय’ में अपने अभिनय कॅरियर की शुरुआत की थी। इसके कुछ समय बाद चांदनी सिंह की गाने में उनकी खूबसूरती की खूब तारीफ होने लगी। इसके बाद उन्होंने साल 2018 में भोजपुरी फिल्म ‘मैं नागिन तू सपेरा में’ बड़े पर्दे पर अपनी कॅरियर की शुरुआत की थी।