Home » जैक: 8वीं बोर्ड का परिणाम जारी, राज्य में 94.39 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल, 97.78 प्रतिशत रिजल्ट के साथ काेडरमा पहले स्थान पर, रांची दूसरे नंबर पर

जैक: 8वीं बोर्ड का परिणाम जारी, राज्य में 94.39 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल, 97.78 प्रतिशत रिजल्ट के साथ काेडरमा पहले स्थान पर, रांची दूसरे नंबर पर

by Neha Verma
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने मंगलवार को आठवींं बोर्ड की परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए। इसके आधार पर 94.39% परीक्षार्थी नौवीं कक्षा के लिए प्रमोट घोषित किए गए हैं। जैक सचिव जयंत मिश्रा ने रिजल्ट के बारे में बताया की इस साल आठवीं बोर्ड परीक्षा में कुल 499972 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इनमें से 471937 स्टूडेंट्स को अगली कक्षा के लिए प्रमोट किया गया है।

जबकि 25429 स्टूडेंट्स का रिजल्ट मार्जिनल यानी फेल हैं, जबकि 2606 का रिजल्ट अधूरा (इनकंपलीट) है। काेडरमा 97.76% रिजल्ट के साथ राज्य में पहले स्थान पर रहा। वहीं 97.11 रिजल्ट प्रतिशत के साथ रांची जिला दूसरे नंबर पर रहा है। इसके साथ ही 88.33 प्रतिशत के साथ पाकुड़ सबसे नीचे 24वें नंबर पर है।

पिछले साल से 4 फीसदी अधिक रिजल्ट


8वीं बोर्ड में छात्राअाें का रिजल्ट छात्राें से बेहतर रहा है। जहां कुल 94.49 प्रतिशत छात्राएं पास हुई हैं। वहीं 94.28 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। वहीं इस बार अाठवीं की बाेर्ड परीक्षा में कुल 39 ट्रांसजेंडर इनराेलमेंट हुए थे। इसमें 35 पास हुए जबकि 4 मार्जिन रहे हैं। इस प्रकार ट्रांसजेंडर का रिजल्ट प्रतिशत 92.10 प्रतिशत रहा है।

अंकवार कौन-सा ग्रेड
80% या अधिक ए+ग्रेड
60 से80 प्रतिशत ए ग्रेड
45 से 60 प्रतिशत बी ग्रेड
33 से 45 प्रतिशत सी ग्रेड
33 प्रतिशत से नीचे डी ग्रेड

आठवीं बोर्ड परीक्षा में झारखंड के जिलों का प्रदर्शन
काेडरमा: 97.76%
रांची: 97.71%
हजारीबाग: 96.78%
रामगढ़: 95.71%
सरायकेला खरसावां: 95.46%
गाेड्डा: 95.33%
बाेकाराे: 95.28%
पलामू: 95.28%
गिरिडीह: 95.08%
धनबाद: 95.06%
गढ़वा: 94.89%
चतरा: 94.89%
सिमडेगा: 94.82%
इंस्ट सिंहभूम: 93.31%
दुमका: 93.23%
लाेहरदगा: 93.05%
साहेबगंज: 92.78%
लातेहार: 92.58%
वेस्ट सिंहभूम: 92.32%
खुंटी: 92.25%
जामताड़ा: 92.23%
देवघर: 92.11%
गुमला: 91.99%
पाकुड़: 88.33%

Related Articles