Home » RANCHI DEVELOPMENT NEWS: जगन्नाथपुर मंदिर और तालाब का होगा ब्यूटीफिकेशन, 3.80 करोड़ किए जाएंगे खर्च

RANCHI DEVELOPMENT NEWS: जगन्नाथपुर मंदिर और तालाब का होगा ब्यूटीफिकेशन, 3.80 करोड़ किए जाएंगे खर्च

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के अथक प्रयास से रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर और इससे सटे तालाब का ब्यूटीफिकेशन किया जाएगा। 3.80 करोड़ की लागत से यह कार्य संपन्न होगा, जिसमें मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण 2.19 करोड़ की लागत से कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत किया जाएगा। संजय सेठ ने आज इस परियोजना का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इस मंदिर परिसर का विकास पुरी के जगन्नाथ कॉरिडोर की तर्ज पर किया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। यह स्थल झारखंड की एक आध्यात्मिक पहचान बने इसके लिए प्रयास किया जाएगा। मंदिर परिसर के साथ ही पास स्थित तालाब का भी 1.5 करोड़ की लागत से सुंदरीकरण किया जाएगा। जिसमें घाटों का निर्माण, लाइटिंग, बेंच और गहरीकरण सहित कई अन्य कार्य किए जाएंगे। मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, विधायक नवीन जायसवाल, के.के. गुप्ता, राहुल शाहदेव समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

तीन अन्य योजनाओं का भी शिलान्यास

हटिया विधानसभा क्षेत्र में तीन और योजनाओं का शिलान्यास भी सांसद निधि से किया गया। जिनमें मलमंडू मैदान में मंच का निर्माण 12 लाख, बिजोलिया छठ घाट पर सीढ़ी निर्माण 15 लाख और सेल सिटी न्यू पुनदाग में पीसीसी पथ का निर्माण 6 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। संजय सेठ ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र का समग्र विकास किया जा रहा है। वहीं विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि उनका लक्ष्य हटिया विधानसभा को एक रोल मॉडल के रूप में विकसित करना है।

Related Articles