Home » Jamshedpur Accident : पटमदा में बाइक सवार ने मोपेड को मारी टक्कर, एक की मौत

Jamshedpur Accident : पटमदा में बाइक सवार ने मोपेड को मारी टक्कर, एक की मौत

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत पटमदा थाना क्षेत्र के बेलटांड़-रघुनाथपुर मुख्य सड़क के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने गुरुवार को मोपेड सवार को टक्कर मार दी। इस सड़क दुर्घटना में जल्ला गांव के रहने वाले तरणी महतो की मौत हो गई है। तरणी महतो मोपेड से जमशेदपुर सब्जी बेचने जा रहा था। तभी मोड़ पर उसने मोपेड सवार हरिपद सिंह ने उसको टक्कर मार दी। हरिपद सिंह आगुईडांगरा का रहने वाला है।

हादसे में वह भी घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताते हैं कि हादसा होते ही पटमदा थाना प्रभारी कर्मपाल भगत मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस बुलाकर दोनों को सीएचसी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने तरणी महतो को मृत घोषित कर दिया। हरिपद सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हरिपद सिंह तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था।

वह रैश ड्राइविंग भी कर रहा था। टर्निंग प्वाइंट पर अचानक बाइक से उसका नियंत्रण हट गया और उसने सामने से आ रही टीवीएस मोपेड पर आ रहे तरणी महतो को जोरदार टक्कर मार दी। तरणी महतो मोपेड पर सब्जी लेकर जमशेदपुर के मानगो जा रहा था। बताते हैं कि वह वहां रोज सब्जी बेचता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटनास्थल पर ही तरणी महतो का खून काफी बह गया था। इस वजह से उसकी मौत हो गई।

Read also Mango Flyover : पायल टॉकीज रोड पर बनेंगे 17 पियर, मानगो चौक से पारडीह की ओर 4 महीने तक बाधित रहेगा यातायात

Related Articles