Home » Jamshedpur drowning incident : बाबूडीह स्वर्णरेखा घाट पर डूबे दूसरे किशोर का भी शव बरामद

Jamshedpur drowning incident : बाबूडीह स्वर्णरेखा घाट पर डूबे दूसरे किशोर का भी शव बरामद

एक किशोर का बुधवार को मिला था शव, मंगलवार को स्वर्णरेखा नदी में डूबे थे

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा भुइयांडीह के बाबूडीह झरना घाट में स्वर्णरेखा नदी में डूबे दूसरे किशोर का शव भी नदी से बरामद कर लिया गया है। पहले किशोर का शव बुधवार को बरामद किया गया था। स्थानीय लोगों ने मछुआरों की मदद से दोनों शवों को निकाला।

लोगों में गुस्सा

स्थानीय लोगों में प्रशासन, पुलिस और एनडीआरएफ की मदद नहीं मिलने से काफी गुस्सा देखा गया। शव को बरामद करने पहुंची पुलिस का लोगों ने जोरदार विरोध किया। लोगों ने जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू का भी विरोध किया। लोगों का आरोप था कि एनडीआरएफ की टीम नहीं आई और प्रशासन ने कोई सहयोग नहीं किया।

विधायक के खिलाफ भी आवाज

लोगों ने विधायक पूर्णिमा साहू के खिलाफ भी आवाज उठाई। लोगों का आरोप था कि जब वे मदद मांगने गए तो विधायक ने कोई मदद नहीं की। विधायक और उनके पीए के व्यवहार को लेकर लोगों में काफी नाराजगी देखी गई।

Read also Jamshedpur Murder: जमशेदपुर में स्वास्थ्य अधिकारी की हत्या के मामले में पति गिरफ्तार

Related Articles