Home » Jamshedpur Jewelry Fraud : साकची में डाक्टर से ठगी, चार लाख रुपए के गहने पार कर ले गए ठग

Jamshedpur Jewelry Fraud : साकची में डाक्टर से ठगी, चार लाख रुपए के गहने पार कर ले गए ठग

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : साकची थाना क्षेत्र के साकची पेनार रोड के रहने वाले डॉक्टर बारीन सरकार के साथ धोखाधड़ी हुई है। ठग उनके घर से लगभग ₹4 लाख रुपए का सोने का गहना ठग कर फरार हो गए हैं। यह घटना गहनों को साफ करने के बहाने की गई है। इस मामले में डॉक्टर बारीन सरकार ने साकची थाने में दो अज्ञात ठगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। केस दर्ज करने के बाद शनिवार को पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। साकची थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा भी लिया। आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। ताकि ठगों का पता लगाया जा सके।


बताते हैं कि घटना 29 मई की है। दोपहर लगभग 12:00 बजे दो अज्ञात युवक डॉक्टर बारीन सरकार के पेन्नार रोड स्थित मकान पर पहुंचे। इन दोनों युवकों ने कहा कि वह सोने के गहने साफ करते हैं। इन्होंने पाउडर से गहनों को साफ करने की बात कही। इस पर डॉक्टर बरीन सरकार ने अपने सोने की चेन और हीरा, मोती, गोमेघ और कोरल की चार अंगूठियां उन्हें साफ करने के लिए दीं।

दोनों युवकों ने इन गहनों पर पाउडर डालकर इन्हें साफ करने का दिखावा किया और इसके बाद एक पैकेट डॉक्टर बरीन सरकार को लौटा कर वहां से रफू चक्कर हो गए। डॉक्टर बारीन सरकार ने सोचा कि पैकेट में उनके गहने हैं। लेकिन जैसे ही थोड़ी देर बाद उन्होंने पैकेट खोला तो उनके होश उड़ गए। पैकेट में उनके गहने नहीं थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles