Home » Jamshedpur Maiyan Samman Yojna : जमशेदपुर में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़ा, बिहार व बंगाल की 172 महिलाओं पर केस दर्ज

Jamshedpur Maiyan Samman Yojna : जमशेदपुर में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़ा, बिहार व बंगाल की 172 महिलाओं पर केस दर्ज

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur Maiyan Samman Yojna : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला प्रखंड अंतर्गत हेंदलजुड़ी पंचायत में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana) में बड़ा घोटाला सामने आया है। योजना की लाभुक सूची में फर्जीवाड़ा की पुष्टि के बाद प्रशासन ने 172 महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इन महिलाओं में बिहार और पश्चिम बंगाल की मुस्लिम महिलाएं शामिल हैं, जिन्होंने कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों के जरिए सरकारी योजना का लाभ उठाया। जिला प्रशासन ने जांच शुरू की तो पता चला कि फर्जी तरीके से योजना की पहली किस्त की राशि 2500 रुपये प्रति लाभुक इन महिलाओं के खातों में भेजी गई।

अनुमान है कि कुल 9 लाख 57 हजार रुपये की निकासी की गई।घाटशिला प्रखंड विकास पदाधिकारी युनिका शर्मा के निर्देश पर हेंदलजुड़ी पंचायत के सचिव मंगल टुडू ने गालूडीह थाना में शिकायत दर्ज कराई। प्राथमिकी में बिहार के किशनगंज जिले के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र की 40 महिलाओं और पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा थाना क्षेत्र की 132 महिलाओं के नाम शामिल हैं। आरोप है कि इन महिलाओं ने इस योजना का लाभ लेने के लिए फर्जी दस्तावेजों का उपयोग किया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने हेंदलजुड़ी पंचायत की तत्कालीन सचिव पुष्पा कुमारी पोद्दार को कारण बताओ नोटिस (शोकाज) जारी किया है। स्थानीय राजनीतिक दलों भाजपा और झामुमो ने भी इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी।यह मामला प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार पर बड़ा सवाल खड़ा करता है, खासकर ऐसी योजनाओं में जो गरीब और जरूरतमंद महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जाती हैं।

Read also-Jamshedpur News : झारखंड के जमशेदपुर में भारी बारिश के पूर्वानुमान पर 10 जुलाई को सभी स्कूल बंद रहेंगे

Related Articles

Leave a Comment