जमशेदपुर : जमशेदपुर के पोटका थाना क्षेत्र के दाबांकी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। वीमेंस कॉलेज की छात्रा धानी मार्डी का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। परिजनों ने संदेह जताया है कि धानी मार्डी की हत्या की गई है और उसका शव फंदे से टांग दिया गया है। धानी मार्डी के ममेरे भाई सुंदर महाली ने पोटका थाने में मामले की शिकायत की है और धानी मार्डी के चाचा बुद्धू महाली, चाचा पानो महाली और उनके बेटे किशन मार्डी और अनिल मार्डी पर धानी मार्डी की हत्या करने का आरोप लगाया है।
सुंदर महाली ने बताया कि धानी मार्डी बिष्टुपुर के वीमेंस कॉलेज की मेधावी छात्रा थी। उसके पिता का 5 साल पहले देहांत हो गया था और कुछ महीने पहले उसकी मां का भी देहांत हो गया था। इसके बाद धानी मार्डी अपने चाचा व चाची के घर के पास रहती थी।परिजनों का आरोप है कि धानी मार्डी को उसके चाचा और चाची प्रताड़ित करते थे, क्योंकि वह कॉलेज पढ़ने जाती थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पोटका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Read also – Jamshedpur Crime: जमशेदपुर के परसुडीह में छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या