Home » Jamshedpur News : मुहर्रम की तैयारियां शुरू, 27 जून से हो सकता है आगाज, पहली बार शिया समुदाय करेगा मजलिस का लाइव प्रसारण

Jamshedpur News : मुहर्रम की तैयारियां शुरू, 27 जून से हो सकता है आगाज, पहली बार शिया समुदाय करेगा मजलिस का लाइव प्रसारण

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur News मुहर्रम की तैयारी शुरू
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur News : इस्लामिक नववर्ष 1447 हिजरी के आगमन के साथ ही शहर में मुहर्रम की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मुस्लिम बहुल इलाकों में डंका बजने लगा है और माहौल गमगीन होता जा रहा है। इस बार शिया समुदाय द्वारा पहली बार मजलिस का लाइव प्रसारण किया जाएगा, जबकि सुन्नी समुदाय में ताजिया निर्माण जोरों पर है।

27 जून से हो सकती है मुहर्रम की शुरुआत

इमारत-ए-शरिया जमशेदपुर के प्रमुख सउद आलम कासमी ने बताया कि यदि 26 जून की शाम चांद नजर आता है, तो हिजरी वर्ष की पहली तारीख 27 जून होगी। अन्यथा यह 28 जून से शुरू होगा। इस्लामिक पंचांग के अनुसार चांद दिखने पर महीनों की गणना की जाती है, जो 29 या 30 दिनों की हो सकती है।

पहली बार मजलिस का डिजिटल प्रसारण

शिया समुदाय की ओर से एक नई पहल करते हुए इस बार मजलिस का डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सीधा प्रसारण (Live Broadcast) किया जाएगा। इलाहाबाद के मौलाना हैदर रिजवी इस अवसर पर विशेष मजलिस में शरीक होंगे।

मानगो की जाफरी मस्जिद में 1 से 12 मुहर्रम तक रोज सुबह 10 बजे मजलिस आयोजित होगी। हुसैनी मिशन, साकची में रात 8 बजे से मजलिस होगी। इन मजलिसों में करबला की शहादत, इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और उनके साथियों की कुर्बानी पर प्रकाश डाला जाएगा।

Jamshedpur News : सुन्नी समाज में भी जोरशोर से तैयारियां

शहर के विभिन्न इमामबाड़ों में ताजिया निर्माण शुरू हो गया है। कारीगर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं ताकि दसवीं मुहर्रम को भव्य जुलूस निकाला जा सके। मुहर्रम के दौरान ताजिया जुलूस शहर के विभिन्न हिस्सों से निकाले जाएंगे, जिनमें बड़ी संख्या में लोग शरीक होंगे।

यहां से निकलेगा मातमी जुलूस

7वीं मुहर्रम की रात 9 बजे: हुसैनी मिशन, साकची वेल्लर रोड से कर्बला के 13 वर्षीय शहीद हजरत कासिम की याद में अलम जुलूस।
9वीं मुहर्रम की रात 9 बजे: मातमी जुलूस।
10वीं मुहर्रम की सुबह 10 बजे: प्रमुख जुलूस निकाला जाएगा।

सामुदायिक समरसता और सुरक्षा की अपील

पुलिस और प्रशासन की ओर से भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। आयोजकों से शांतिपूर्ण कार्यक्रम और सहयोग की अपील की जा रही है। धार्मिक आयोजनों को लेकर प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है ताकि किसी प्रकार की कोई अव्यवस्था न हो।

Read also Jamshedpur News : जमशेदपुर में ऑटोमेटिक पिस्टल व कट्टा के साथ बदमाश गिरफ्तार, लोगों को धमका रहा था

Related Articles