Home » Jamshedpur News : सुंदरनगर में किशोर ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

Jamshedpur News : सुंदरनगर में किशोर ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur news : सुंदरनगर में किशोर ने लगाई फांसी
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur News : सुंदरनग थाना क्षेत्र के तुरामडीह में शुक्रवार को एक किशोर ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।। परिजन उसे फौरन सदर अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शनिवार को सदर अस्पताल से शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि किशोर ने फांसी क्यों लगाई है।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि किशोर साहिल नायक इंग्लिश मीडियम स्कूल में कक्षा आठ का छात्र था। वह शुक्रवार की शाम बाथरूम में गया और वहीं शवर पाइप से फंदा लगा कर लटक गया। जब परिजनों ने देखा तो उसे उतार कर अस्पताल ले गए। अस्पताल में परिजनों ने काफी हंगामा किया। वह डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। किशोर ने फांसी क्यों लगाई यह जांच का विषय है। पुलिस इसी बिंदु पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है।

Read also Jamshedpur News : जमशेदपुर में कच्चा मकान ढहने से तीन घायल, बुजुर्ग महिला की हालत नाजुक

Related Articles