जमशेदपुर : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) इंटर की परीक्षा में इस बार साइंस के रिजल्ट की बात करें, तो कई चौंकाने वाले तथ्य देखने को मिले हैं। इस बार साइंस में जिले के 62.09 प्रतिशत छात्र प्रथम श्रेणी से पास हुए हैं, वहीं 37.46 प्रतिशत विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से पास हुए हैं। सिर्फ एक छात्र तृतीय श्रेणी से पास हुआ है। इस बार साइंस में भी लड़कियों ने लड़कों को भारी अंतर से पछाड़ा है। साइंस में जहां 66.61 प्रतिशत लड़के, वहीं 76.44 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं। इस प्रकार दोनों के पास प्रतिशत में करीब 10 प्रतिशत का अंतर है। इसी प्रकार कॉमर्स में भी 92.48 प्रतिशत लड़कियां, वहीं 84.06 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं। यहां भी लड़कों के मुकाबले लड़कियों का पास प्रतिशत करीब 8 प्रतिशत अधिक है।
लड़के लड़कियाें का प्रतिशत
- छात्र: शामिल हुए, पास हुए, पास प्रतिशत, प्रथम, द्वितीय, तृतीय
- लड़के: 2711, 1806, 66.61, 996, 798, 14
- लड़कियां: 2110 , 1613, 76.44, 1127, 483, 03
परीक्षा का आंकड़ा
- कुल इनराेलमेंट: 4852
- परीक्षा में शामिल हुए: 4821
- कुल पास: 3419
- फेल हुए: 1401
- कुल रिजल्ट प्रतिशत: 70.91 प्रतशित
कामर्स के रिजल्ट का ग्राफ
लड़के लड़कियाें का प्रतिशत
- छात्र: शामिल हुए, पास हुए, पास प्रतिशत, प्रथम, द्वितीय, तृतीय
- लड़के: 1971, 1657, 84.06, 717, 878, 62
- लड़कियां: 163, 1538, 92.48, 966, 554, 18
परीक्षा का आंकड़ा
- कुल इनराेलमेंट: 3659
- परीक्षा में शामिल हुए: 3634
- कुल पास: 3195
- फेल हुए: 438
- कुल रिजल्ट प्रतिशत: 87.91 प्रतशित