Home » Jamshedpur West MLA Saryu Rai : मानगो में फ्लाइओवर बन जाने के बाद भी जाम लगता ही रहेगा : सरयू राय

Jamshedpur West MLA Saryu Rai : मानगो में फ्लाइओवर बन जाने के बाद भी जाम लगता ही रहेगा : सरयू राय

- मानगो पुल पर जाम की समस्या : विधायक सरयू राय ने किया निरीक्षण दिये महत्वपूर्ण सुझाव, कहा नदी के बीच के इलाके की ट्रैफिक फ्लाइओवर के नीचे से ही जाएगी, ओल्ड पुरुलिया रोड, आजादनगर की ट्रैफिक भी नीचे से ही जाएगी, टिमकेन गोलचक्कर के ट्रैफिक को हल्का कर नया ढांचा तैयार करना होगा

by Anand Mishra
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर के पश्चिमी क्षेत्र से नव निर्वाचित विधायक सरयू राय शुक्रवार को मानगो पुल पर पहुंचे और यहां की जाम समस्या का जायजा लिया। विधायक ने पुल और आसपास के इलाके का निरीक्षण किया और इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि यदि मानगो की ओर ट्रैफिक पुलिस को तैनात किया जाए तो जाम की समस्या में सुधार हो सकता है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आज प्रशासनिक बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की जाएगी।

मानगो में जाम की बड़ी समस्या

विधायक सरयू राय ने कहा कि मानगो पुल पर जाम का मुख्य कारण यह है कि जैसे ही सुबह 11 बजे नो इंट्री खत्म होती है, वहां वाहनों की भारी संख्या साकची (टिमकेन) गोलचक्कर से गुजरने के लिए आ जाती है। इस दौरान, वाहन इधर से गुजरते हैं तो दूसरी दिशा के वाहनों को रुकना पड़ता है, जिससे जाम लग जाता है। श्री राय ने स्पष्ट किया कि टिमकेन गोलचक्कर ही जाम का सबसे बड़ा कारण है, जिस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

फ्लाईओवर से समाधान की संभावना

सरयू राय ने आगे कहा कि जब तक टिमकेन गोलचक्कर पर फ्लाईओवर का निर्माण नहीं हो जाता, तब तक जाम की समस्या जारी रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि जो फ्लाईओवर बन रहा है, वह केवल डिमना रोड से आने वाले ट्रैफिक को ही लाभ देगा। अन्य क्षेत्रों जैसे ओल्ड पुरुलिया रोड और आजादनगर के लोग पुराने रास्तों से ही यात्रा करेंगे। इसलिए, टिमकेन गोलचक्कर पर ट्रैफिक की स्थिति को हल्का करने के लिए एक बड़े फ्लाईओवर का निर्माण अत्यंत आवश्यक है।

मानगो जाम से होने वाली परेशानियां

विधायक ने मानगो में बढ़ती जाम की समस्या पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे आम लोग परेशान हो रहे हैं। सरकारी और प्राइवेट नौकरी करने वाले लोग ऑफिस देर से पहुंच रहे हैं, तो वहीं बच्चों को स्कूल जाने में भी देरी हो रही है। इससे बच्चों को स्कूल के अंदर प्रवेश में भी समस्या हो रही है। श्री राय ने कहा कि यह समस्या गंभीर है और इसका समाधान भी उसी गंभीरता से किया जाना चाहिए।

Related Articles